लखनऊ07अप्रैल25*सपा नेता चिल्लूपार से पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के देश में करीब दस जगहों पर ईडी का छापा
सपा नेता चिल्लूपार से पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गोरखपुर,लखनऊ,नोएडा और मुंबई के ठिकानों सहित देश में करीब दस जगहों पर ईडी ने एक साथ रेड डाली।सोमवार की सुबह हुई कार्रवाई।
विनय शंकर तिवारी की 72.08 करोड़ रुपये की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय ने नवंबर 2023 में जब्त कर दिया था। इनकी कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेस लिमिटेड पर बैंकों के कंसोर्टियम का 1129.44 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है।बैंकों की शिकायत पर सीबीआई मुख्यालय ने केस दर्ज किया था,जिसके बाद ईडी ने भी विनय शंकर तिवारी समेत कंपनी के समस्त निदेशक, प्रमोटर और गारंटर के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
More Stories
मथुरा 3 नवम्बर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में गरजे पार्षद मुन्ना मलिक
मथुरा 3 नवम्बर 26*जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया
मथुरा 3 नवम्बर 26*अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन