हमीरपुर03अप्रैल25*सुमेरपुर में राम नवमी के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित
हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में रामनवमी पर्व के मद्देनजर थाना परिसर सुमेरपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
गुरुवार को 4 बजे सुमेरपुर थाना परिसर में राम नवमी पर्व मद्देनजर आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए सीओ सदर राजेश कमल ने कहा कि शोभायात्रा में किसी तरह की नई परंपरा को समाहित नहीं किया जाएगा। पूर्व की तरह शोभायात्रा को कमेटी संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करे। गुरुवार की शाम थानाध्यक्ष अनूप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए सीओ सदर राजेश कमल कहा कि राम नवमी शोभायात्रा को प्रशासन पूरी शिद्दत के साथ संपन्न कराएगा। शोभायात्रा में पानी,बिजली,साफ सफाई,स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं पूर्व की भाती रहेगी शोभायात्रा के दौरान हाइवे में रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा लेकिन किसी नई परंपरा को शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस पर राम नवमी सेवा समिति ने सहर्ष सहमति जताते हुए कहा कि वह अपनी गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखेंगे पीस कमेटी की बैठक में नायब तहसीलदार मुन्नीलाल अवस्थी व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता (दीपू),राम नवमी सेवा समिति के छुट्टन गुप्ता,रणवीर सिंह लाला,रोहित शिवहरे, शिवम गुप्ता,ब्रह्मदत्त मिश्रा,अभिषेक गुप्ता,अभय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
हमीरपुर से जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज चैनल

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,