रायबरेली25मार्च2025*सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर तहसील सभागार में मनाया गया त्रिदिवसीय विकास उत्सव कार्यक्रम
महराजगंज (रायबरेली) प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर तहसील सभागार में त्रिदिवसीय विकास उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस में मंगलवार को एसडीएम सचिन यादव तहसीलदार मंजुला मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ आयोजित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता प्रभात साहू ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल बेमिसाल बीते हैं, किसान नौजवान खुशहाल है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध है, और उनकी बेहतरी के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने कहा कि वर्तमान की सरकार में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है, देश और प्रदेश एक बड़े बदलाव के साथ आगे बढ़ रहा है, एसडीएम सचिन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर है, सरकार प्रशासनिक व्यवस्थाओं को हाइटेक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है,जो अधिकारी कर्मचारियों के आलावा आमजन के लिए भी लाभदायक है।
वही कार्यक्रम में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे महिलाओं से जुड़ी प्रस्तुतियां केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ के संगीत के अध्यापक अंजनी कुमार मिश्रा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर गीत सुनाया साथ ही उनके साथ आईं छात्रा वैभवी पांडेय, रिमझिम श्रीवास्तव व प्रणय वैश्य द्वारा भाषण गायन के माध्यम से आधी आबादी की प्रतिभागिता के संबंध में प्रस्तुति दीं।
सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए किसान जगदंबिका सिंह ने स्वामित्व कार्ड से मिलने वाले लाभ के बारे में तो मीना देवी ने वृद्धा पेंशन आगजनी की घटना के बाद मिली सहायता के बारे में लोगों के समक्ष प्रकट किया। वहीं लेखपाल अवनेंद्र सिंह ने स्वामित्व योजना के बारे में बताया कि अब आबादी में बने घरों को लिखा पढ़ी में घरौनी बनाकर घर के स्वामी को दी जा रही है, इससे गांवों में विवाद भी कम होंगे इसके अलावा जैसे किसान केसीसी के माध्यम से ऋण ले सकते हैं, उसी प्रकार अब घरौनी के आधार पर भी लोन आदि की व्यवस्था मिल सकेगी, लेखपाल अमित शुक्ला ने बताया कि पुरानी खतौनी में हिस्सा निर्धारण नहीं होता था लेकिन अब सरकार द्वारा रियल टाइम खतौनी की व्यवस्था की गई है, जिसमें किसान के नाम के सामने उसके हिस्से की भूमि का अंश भी स्पष्ट लिखा रहता है, इससे किसानों को अब भटकना नहीं पड़ रहा और उनका काम आसान हो रहा है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, तहसीलदार मंजुला मिश्रा, ईओ रामाशीष वर्मा नायब तहसीलदार उमेशचंद्र त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट