रायबरेली25मार्च2025*मूड़ा वीर बाबा मंदिर पर होगा जवाबी कीर्तन का आयोजन
भंडारे में पहुंचकर बड़ी तादाद में श्रद्धालु चखेंगे प्रसाद
महराजगंज (रायबरेली) प्रत्येक वर्षों की भांति इस बार भी ब्लाक क्षेत्र के गांव चंदापुर स्थित सुप्रसिद्ध मूड़ावीर बाबा मंदिर पर आज बुधवार को श्री राम चरित मानस पाठ समापन के पश्चात विशाल भंडारा एवं रात्रि में विशाल जवाबी कीर्तन का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालु उमड़ेंगे और प्रसाद ग्रहण करेंगे।
बता दें कि पुरानी बाजार मजरे चंदापुर के रहने वाले पवन वैश्य द्वारा करीब दस वर्षों से निरंतर प्रत्येक वर्ष मूड़ा वीर बाबा के स्थान पर श्रीराम चरित मानस पाठ एवं इसके समापन पश्चात भंडारा और रात्रि में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है, इस बार भी आज बुधवार को रामचरित मानस पाठ समापन पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, वहीं रात्रि में विशाल जवाबी कीर्तन का भी आयोजन है, जिसमें रायबरेली के मशहूर कीर्तनकार शशीराज कमल और कानपुर की क्रांति माला के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा।
आयोजक पवन वैश्य ने बताया कि बाबा अमरनाथ बर्फानी और मूड़ा वीर बाबा की असीम कृपा से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पहुंचकर श्रद्धालु पुण्य के भागीदार बनें।
इस मौके पर अरूण वैश्य अवधेश कुमार आयुष वैश्य आदि मौजूद रहे।

More Stories
काठमांडू26अगस्त26*नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप: पुल बह गए, गांव के गांव तबाह- भारत के बिहार में खतरा बढ़ा*
अयोध्या26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया26अगस्त26*पूर्णिया में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल