गोण्डा08नवम्बर*कर्नलगंज में पत्रकार को जान से मारने की मिली धमकी, मुकदमा दर्ज।*
कर्नलगंज गोण्डा। राजधानी लखनऊ से प्रकाशित एक प्रमुख समाचार पत्र के तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के पत्रकार शिवानन्द जायसवाल को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी है।जिसके संबंध में उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला कर्नलगंज कस्बे के निवासी एवं लखनऊ से प्रकाशित एक प्रमुख समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता शिवानन्द जायसवाल से जुड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके फोन पर बीते पांच नवम्बर की शाम को दो बार फोन आया जिसमें पहली बार फोन करने पर उसने अपना नाम नहीं बताया लेकिन गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी, वहीं करीब बारह मिनट बाद पुनः फोन आया और फोन करने वाले ने अपना नाम शुभ यदुवंशी बताते हुए कहा कि तुम बड़े पत्रकार बनते हो तुम्हारे भेजे में छह की छह गोलियां उतार दूंगा। तुम जहां भी रहोगे वहीं आकर मारूंगा। उसने धमकी देते हुए कहा कि तुम ग्राम करुआ निवासी पंडित शेष नारायण की तरफ से पैरवी कर रहे हो उनकी पैरवी करना बंद कर दो नहीं तो जान से मार दूंगा। उक्त संबंध में श्री जायसवाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी द्वारा की जा रही है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*