फरीदाबाद21मार्च25*सुनीता विलियम्स को बधाई संदेश देती फरीदाबाद की तिरंगा गर्ल सृष्टि गुलाटी*।
संवाददाता पदम् सिंह की खास खबर यूपीआजतक
फरीदाबाद*बेटियां देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करती है। बेटी यदि कामयाबी के शिखर पर छा जाए तो निसंदेह बड़ा ही गर्व होता। ऐसी ही एक बेटी है जिसने पूरे शहर ही नहीं अपितु पूरे भारत में अपने कर्म ओर मेहनत के बल पर अपना नाम रोशन किया है। सृष्टि गुलाटी एक ऐसा नाम जिसके नाम से सब रिकॉर्ड याद आने लगते है। सृष्टि द्वारा भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनको असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई संदेश दिया है। सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में बहुत ही संयम ओर बहादुरी से पूरे 9 महीने का सफर तय किया है। में फरीदाबाद हरियाणा की छोटी सी बेटी आपको मिलने के लिए उत्सुक हूं। इस अवसर पर नन्ही सृष्टि गुलाटी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के लिए अपना एक वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें सृष्टि ने कहा की आज का हमारे देश के लिए गर्व का दिन है। सृष्टि ने कहा की बहुत ही खुशी की बात है की आप धरती पर सुरक्षित वापस आई हैं। नन्ही बेटी ने कहा की आप हम सबकी प्रेरणा हो। आप पूरे विश्व की शान हो। हमें आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। हम आपके साहस और धैर्य को नमन करते है। सृष्टि ने आम जन को बताया की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली महिला यात्री हैं। सृष्टि ने कहा की आप जब भी कभी भारत आए तो मुझसे जरूर मिलना। में आपसे मिलना चाहती हूं। में आपको अपने भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज ओर श्रीमदभगवद गीता देना चाहती हूं। क्या आप मेरे से मिलोगे। आप सदा आगे बढ़े। पूरा विश्व आपके साथ है। सृष्टि गुलाटी स्वयं एक विश्व रिकॉर्ड होल्डर बेटी होने के साथ एक प्रख्यात बाल समाज सेविका के रूप में प्रसिद्ध हैं।
More Stories
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* खालापार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर खलील गिरफ्तार,,,
मथुरा 17 अक्टूबर 26* 02 अभियुक्तगण को 02 हैरो व रुपए व चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर 2026*लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटे एनएचएम संविदा कर्मी,