औरैया07नवम्बर*सभ्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों का है बड़ा स्थान*
*दिबियापुर,औरैया।* वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति की मासिक बैठक नगर के नील कंठ गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई , जिसमे पदाधिकारियो व सदस्यों ने मुख्य अतिथि व रचनाकार का मालार्पण व स्मृतिचिह्न देकर सम्मान किया।
मुख्य अतिथि रचनाकार कैलाश त्रिपाठी ने सभ्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उनका कहना था कि वरिष्ठजन समस्या का समाधान बिना किसी विवाद के निकालने में सक्षम होते हैं। उनका अनुभव समाज में एक खजाना की तरह और उसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान की अपील की। वही रामचरित मानस पर चर्चा की । अध्यक्ष डॉक्टर डीपी सिंह ने सभी से अपील की की वह बैठक में कुछ न कुछ कविता अवश्य लाये व विचारों को रखे। उन्होंने बताया कि समिति एक वरिष्ठ नागरिक की एक पुस्तक छापने का रणनीति बनाई गई जिसमें लेख ,रचनाएं फोटो सहित छपेगी। जिसके लिए सभी लोग सहयोग करे ।
वही अंत मे मुख्य अतिथि ने अपनी खुद रचना की हुई वंदना पीयूशम पुस्तक सभी को भेंट की। इस अवसर सरक्षक हरी पालीवाल ,मंत्री रमेश शुक्ला , राम बाबू यादव, बारे लाल पाल, डाक्टर अजब सिंह यादव, सतीश मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता , आदित्य दुबे,अरुण त्रिपाठी, डाक्टर अशोक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*