मथुरा 12 मार्च 2025* एक अभियुक्त को एक अवैध तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।*
बृजभूषण शर्मा की खास खबरें यूपीआजतक से
*श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के निर्देशानुसार अवैध शस्त्रों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत* श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी छाता के निकट पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक थाना शेरगढ के कुशल नेतृत्व में थाना शेरगढ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त आसिफ पुत्र नूरल्ली उर्फ नूर मौहम्मद निवासी ग्राम विशम्भरा थाना शेरगढ जनपद मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष को मय एक अवैध तमन्चा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के पैगाव अड्डे से करीव 50 मी0 ग्राम विशम्भरा की ओर थाना क्षेत्र शेरगढ जनपद मथुरा से गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 67/25 धारा 3/25 आयुध अधिनियम एक्ट बनाम अभियुक्त आसिफ उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया व अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी ।
*नाम एवं पता गिरफ्तार अभियुक्तः–*
आसिफ पुत्र नूरल्ली उर्फ नूर मौहम्मद निवासी ग्राम विशम्भरा थाना शेरगढ जनपद मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक एवं समयः–*
स्थान-पैगाव अड्डे से करीव 50 मी0 ग्राम विशम्भरा की ओर थाना क्षेत्र शेरगढ जनपद मथुरा, दिनांक 11.03.2025 समय 18.30 बजे।
*बरामदगी का विवरणः–*
1.एक अवैध तमन्चा .315 बोर ।
2.01 जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः–*
1. मु0अ0सं0 106/2018 धारा 147/323/324/504/506 आईपीसी थाना शेरगढ मथुरा।
2. मु0अ0स0 67/25 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना शेरगढ जनपद मथुरा।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. प्र0नि0 श्री प्रदीप कुमार थाना शेरगढ मथुरा।
2. उ0नि0 श्री मदन सिंह थाना शेरगढ मथुरा।
3. उ0नि0 श्री मौ0 बिलाल थाना शेरगढ मथुरा।
4. का0 1971 सन्दीप कुमार थाना शेरगढ मथुरा।

More Stories
लखनऊ3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अनूपपुर3मई26*30 दिन से एक ,127 दिन से तीन एवं 13 दिन से एक कुल पांच हाथी जिले में मचा रहे तांडव
रोहतास3मई26*पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित*