मथुरा07मार्च25*अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की बारी… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विकास को लेकर ब्रजभूमि में CM योगी ने रंगो उत्सव कार्यक्रम में रखा विजन
श्री राधारानी के श्रीचरणों में ब्रज भूमि के विकास का निवेदन लेकर आया हूं : मुख्यमंत्री
– मुख्यमंत्री ने फूलों और लड्डूमार होली के जरिए रंगोत्सव 2025 का किया शुभारंभ
– सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी ‘रंगोत्सव 2025’ की शुभकामनाएं
*मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास खबरयूपी आजतक*
मथुरा। बरसाना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक दिवसीय दौरे पर मथुरा के बरसाना में ‘रंगोत्सव 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या के कायाकल्प के बाद अब मथुरा और ब्रज भूमि के विकास का समय आ गया है। बरसाना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्री लाडली जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन किया और फूलों व लड्डूमार होली के जरिए रंगोत्सव की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 5 हजार साल से भारत की सनातन संस्कृति को ऊर्जा देने वाली यह ब्रज भूमि श्रद्धा और आस्था की धरा है। इसके कण-कण में श्री राधा और श्री कृष्ण के दर्शन होते हैं।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रंगोत्सव शुभारम्भ के अवसर पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां काशी, अयोध्या और मथुरा, ये तीनों तीर्थ स्थल सनातन एकता के प्रतीक के रूप में मौजूद हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास की नई परंपरा स्थापित हुई है, जिसका परिणाम हाल ही में संपन्न प्रयागराज महाकुम्भ के भव्य आयोजन के रूप में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि जो जितना सनातन धर्म के खिलाफ बोलता था, अफवाह फैलाता था और तर्कहीन बातें करता था, उन्हें सनातन धर्मावलम्बियों ने महाकुम्भ के जरिए करारा जवाब दिया है। महाकुम्भ सनातन धर्म का क्षण बन गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में ब्रज भूमि के विकास के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की योजनाओं के साथ बरसाना को विकास से जोड़ा जा रहा है। पहली बार बरसाना में रोपवे की सुविधा शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ सकुशल सम्पन्न होने के बाद अब फुरसत मिली है। काशी, अयोध्या, प्रयागराज, मां विंध्यवासिनी धाम के विकास के उपरांत अब बारी इसी पुण्य भूमि की है। सीएम ने आश्वस्त किया कि मथुरा, बरसाना, ब्रजभूमि के विकास के लिए कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह होली के अवसर पर श्री राधारानी जी के श्रीचरणों में इसी निवेदन के साथ पहुंचे हैं। उन्होंने दिल्ली में रामभक्तों की सरकार आने का जिक्र करते हुए यमुना के संरक्षण का वादा दोहराया। सीएम ने कहा कि अब यमुना मइया भी गंगा मां की तरह निर्मल और अविरल होंगी।
इससे पूर्व मंच पर पहुँचने पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने मुख्यमंत्री को श्री राधाकृष्ण की प्रतिमा भेट की। प्रभारी मंत्री संदीप सिंह और गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने सम्बोधन करते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
दिल्ली की यमुना का जिक्र करते हुए कहा की दिल्ली में भी रामभक्तों की सरकार है, अब यमुना मैया और भी ज्यादा निर्मल होंगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह कैबिनेट लक्ष्मी नारायण चौधरी भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह संतजन विनोद बाबा, रामसुख दास, माधवदास मौनी बाबा, फलहारी बाबा, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायकगण मेघश्याम सिंह, पूरन प्रकाश , राजेश चौधरी, विधान परिषद सदस्य योगेश नौहवार, ठाओम प्रकाश सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, भाजपा नेता निर्भय पांडेय, घनश्याम सिंह लोधी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुद्रिता शर्मा , महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा आदि मौजूद थे नगर पंचायत अध्यक्ष बरसाना विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
More Stories
मिर्जापुर: 27जून 25 *परिषदीय विद्यालयों के मर्जर के विरोध में जिला मुख्यालय पहुंचे शिक्षक गण*
*गोरखपुर28जून25*सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे.*
*हैदराबाद28जून25* से बहुत शर्मनाक खबर है_*