औरैया 04 नवम्बर *आग लगने से गरीब की गृहस्थी जलकर राख*
*फफूंद,औरैया।* विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत दौलतपुर के गांव दूरदर्शकपुर में एक गरीब मजदूर के घर आग लगने से सारी गृहस्थी व गल्ला जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने मजदूर के परिवार को आर्थिक मदद देकर हर सम्भव सहायता देने का भरोसा दिलाया।
फफूंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर पँचायत के गांव दूरदर्शकपुर निवासी रामसिंह मजदूरी करता है , और छप्पर रखे कच्चे मकान में परिवार के साथ रहता है। गुरुवार रात उसके घर मे लगे मीटर की केबिल में उठी चिंगारी से छप्पर में आग लग गयी, जिसने देखते ही भयंकर रूप धारण कर लिया। इस बीच रामसिंह की नींद खुली तो वह चिल्लाता हुआ बाहर भागा , और अपने परिवार को किसी बाहर निकाला। मौके पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए , और पड़ोसी घरों से पानी लाकर आग बुझाई, लेकिन जब तक उसकी सारी गृहस्थी,रजाई गद्दे और अनाज जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सीता देवी व झल्लू यादव को सूचना दी। मौके पर पहुंचे झल्लू यादव ने पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर उनकी हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*