इटावा 03 नवम्बर *सैफई थाने के गेट से 100 मीटर दूर प्रो० सांसद रामगोपाल यादव की कोठी के सामने 3.50 लाख की नगदी व सामान समेत 5 लाख की चोरी
पैंट्स की दुकान को बनाया निशाना, रोशनदान काटकर घुसे चोर
3.50 लाख नगदी, कपड़े, मिक्सी, वर्तन तक ले गए चोर
थाने से चंद कदम दूरी पर हुई वारदात से सहमे व्यापारी
(सुघर सिंह सैफई)
इटावा। वीती रात सैफई थाने से करीब 100 मीटर दूर सपा के सांसद राष्ट्रीय महासचिव प्रो० रामगोपाल यादव की कोठी के ओम पेंटस की दुकान में धावा बोलकर करीब पाँच लाख का माल उड़ा दिया और फरार हो गये। थाने के पास में ही हुई इस घटना के बाद दुकानदार दहश में है। पीढित मूलरूप से नरहौली गांव का रहने बाला है। और परिवार के साथ वहीं पर रहता भी है। बताया जाता है कि मंगलवार रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा 3 लाख 50 हजार नगदी तथा कपड़े वर्तन व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार अरुण कुमार दीक्षित पुत्र दिनेश चंद्र निवासी नरहोली ने सैफई थाने में प्रार्थना पत्र देकर चोरी का पूरा ब्यौरा देते हुये बताया कि पेंटस की दुकान किए हुए हैं और परिवार सहित यहीं पर रहता था। अभी दीपावली के त्यौहार के चलते हुए मंगलवार की शाम अपने बच्चों को लेकर गांव चला गया था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने रात में मकान का रोशनदान काटकर अलमारी बक्से के लॉक तोड़कर अलमारी में रखे तीन लाख 50 हजार रुपए तथा क़ीमती साड़ी व ताँबे के वर्तन व कपड़े पार कर दिए हैं। आज सुबह जब हर रोज की भांति उसने दुकान खोली तो देखा अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसकी सूचना पीड़ित ने 112 पर दी। मौके पर सैफई थाना पुलिस पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बोलकर साक्ष्य एकत्रित किए गये हैं।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*