पूर्णिया बिहार 20फरवरी 25* t20 क्रिकेट मैच का उद्घाटन पूर्व विधायक प्रदीप दास बोलिंग कर किया आवाज़।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णियाबिहार। कस्बा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार दास आज कसबा विधानसभा के चंपानगर में आयोजित T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस टूर्नामेंट मैसेज लोगों में खासकर युवा में काफी जोश व खरोश देखा गया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप कुमार दास ने कहा कि t20 टूर्नामेंट मेरे लिए गर्व और खुशी का विषय रहा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में शामिल होकर युवाओं के उत्साह, जोश उमंग और खेल भावना को करीब से देखने का अवसर मिला। खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का एक बेहतरीन जरिया भी है।
इस तरह के आयोजन युवाओं में न केवल खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, परिश्रम और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं। क्रिकेट जैसे खेल में हर गेंद, हर शॉट, हर कैच हमें यह सिखाता है कि जीवन में धैर्य और संघर्ष का कितना महत्व है। युवा जब खेल के मैदान में उतरते हैं, तो वे न केवल अपने लिए, बल्कि अपने गांव, अपने जिले और अपने राज्य , अपना देश के सम्मान के लिए खेलते हैं। जो काफी फख्र की बात है मैं अपने दिल की गहराइयों से क्रिकेट खिलाड़ियों के नौजवानों को मुबारकबाद पेश करता हूं और बेहतर से बेहतर खेल का मुज़ाहरा करने के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 जून 26,*24 घंटे में सगे भाई गिरफ्तार, खूनी रिश्ते का पर्दाफाश
*भागलपुर बिहार 28/06/25*शरन्य मानवाधिकार के हस्तक्षेप पश्चात तो परिवारों में आपसी सुलह*
कानपूर नगर २९ जून २६ * मा. सदस्य, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग ने की समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई, दलित बस्तियों का किया औचक निरीक्षण