पूर्णिया बिहार25फरवरी25*अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई। 560 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। रात्रि गस्ती के क्रम में सहायक खजाँची थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग कि पी-कप वैन जीरो माईल गुलाबबाग के रास्ते लाइन बाजार होते हुए बेगुसराय की ओर विदेशी शराब का खेप ले कर जाने वाली है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्णियाँ के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम लाइन बाजार स्थित आदर्श लॉज के पास पहुँचकर वाहन जाँच प्रारंभ किये। वाहन जाँच के क्रम में एक सफेद रंग कि पी-कप वैन जिसका (रजि0नं0-WB-61C0456) गुलाबबाग कि तरफ से आते हुए दिखायी दिया जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से जाँच हेतू रोका गया। जाँच के क्रम में पी-कप वैन से कुल-1120 कैन जिसकी मात्रा-560 लीटर (विदेशी शराब) बरामद किया गया एवं चालक का नाम-पता पुछने पर उसने अपना नाम तमीम अली, उम्र 23 वर्ष, पिता-अब्दुल हकीम, सा०-सिंग्तौर, थाना-कुशमंडी, जिला-दक्षिण दिनाजपुर, राज्य-पं० बंगाल बताया। तत्पश्चात् बरामद विदेशी शराब को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
सराहनीय रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में सहायक खजाँची थाना के पुलिस पदाधिकारीयों / कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 जून 26,*24 घंटे में सगे भाई गिरफ्तार, खूनी रिश्ते का पर्दाफाश
*भागलपुर बिहार 28/06/25*शरन्य मानवाधिकार के हस्तक्षेप पश्चात तो परिवारों में आपसी सुलह*
कानपूर नगर २९ जून २६ * मा. सदस्य, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग ने की समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई, दलित बस्तियों का किया औचक निरीक्षण