लखनऊ20फरवरी25 *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*20- फरवरी – गुरुवार*
👇🏻
*===============================*
*1* रेखा गुप्ता आज दिल्ली की 7वीं CM की शपथ लेंगी, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री; उनके साथ 6 मंत्री शपथ ले सकते हैं
*2* रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था। जब वे दो साल की थीं, उनके पिता की नौकरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर लगी। इसके बाद वे दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई
*3* सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को कहा कि देश की स्वदेशी उत्पादन क्षमताएं बढ़ रही हैं। इसमें ड्रोन के क्षेत्र में भी प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि उपकरणों का सौ फीसदी उत्पादन आखिरकार भारत में हो, भले ही इसमें कुछ साल और लग जाएं
*4* चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाले कानून को चुनौती, SC ने 19 मार्च तक टाली सुनवाई
*5* अश्लीलता रोकने के लिए सरकार लाएगी डिजिटल इंडिया बिल, सोशल मीडिया कंटेट पर नजर रखी जाएगी; केंद्र करीब 15 महीने से काम कर रहा
*6* शीर्ष अदालत की दो टूक- मीडिया कोई भी बयान, समाचार प्रकाशित करने से पहले अत्यधिक सावधानी बरते
*7* असम खदान रेस्क्यू- 44 दिन बाद बाकी 5 शव बरामद, पहचान के लिए DNA टेस्ट होगा; 6 जनवरी को खदान में फंसे सभी 9 मजूदरों की मौत
*8* योगी सरकार का बजट आज, रहेगा तकनीक पर जोर; दिख सकती है 2027 के चुनावों की छाप
*9* कर्नाटक मुख्यमंत्री को MUDA केस में क्लीन चिट, लोकायुक्त बोले- सिद्धारमैया, उनकी पत्नी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ सबूत नहीं
*10* महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बुधवार को सबसे अधिक गर्म सोलापुर जिले का जेउर रहा। जहां भारतीय मौसम विभाग ने 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। कोल्हापुर में 35.1, पुणे में 35.8, सतारा में 35.3, सांगली में 36.6, नासिक में 34.3 और परभणी में 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
*11* टेस्ला के अधिकारी अप्रैल में भारत आएंगे, PMO और मिनिस्ट्री के अधिकारियों से मिलेंगे; महाराष्ट्र-गुजरात में ₹4 लाख करोड़ निवेश की संभावना
*12* चैंपियंस ट्रॉफी- न्यूजीलैंड ने 60 रन से जीता ओपनिंग मैच, बाबर-फखर की धीमी बैटिंग से हारा पाकिस्तान;
*13* चैंपियंस ट्रॉफी- आज भारत vs बांग्लादेश, इसी टीम को हराकर पिछली बार फाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया; बारिश होने की 55% आशंका
*14* तानाशाह है जेलेंस्की, बात मान लो नहीं तो देश भी नहीं बचेगा; ट्रंप की खुली धमकी
*==============================*
[20/02, 7:33 am] +91 94566 47591: *लखनऊ*
*पुरानी रंजिश में युवक की हत्या*
काकोरी थाना क्षेत्र में अंकित नामक युवक की गोली मारकर हत्या।
पान की गुमटी के पास बदमाशों ने मारी गोली।
पुलिस ने घायलावस्था में ट्रामा सेंटर पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
परिजन का बयान पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई।
मृतक अंकित प्रॉपर्टी डीलर था।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी।
[20/02, 7:59 am] +91 87658 77512: *🏵️हरियाणा में हुआ जन्म, डीयू की रहीं अध्यक्ष,पहली बार जीती विधायकी,अब बनेंगी दिल्ली की सीएम,जानें रेखा गुप्ता का सियासी सफर*
नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में 27 साल का सियासी वनवास खत्म करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है।दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आए हुए 11 दिन का हो चुका है।इसी के साथ भाजपा ने दिल्ली में अपने अगले मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है।दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी।कल गुरुवार को रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।सियासी गलियारों में कई नेताओं के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई गईं,जिसमें सबसे बड़ा दावा रेखा गुप्ता के नाम को लेकर ही किया गया।कहा जा रहा है कि रेखा गुप्ता को संघ की मंजूरी मिल चुकी थी और भाजपा ने भी उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद भी बना लिया था।दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित चेहरे के तौर पर उभरीं रेखा गुप्ता कौन हैं,रेखा गुप्ता मूल रूप से कहां की रहने वाली हैं,दिल्ली से रेखा गुप्ता का कितना पुराना नाता है।इसके अलावा रेखा गुप्ता की पढ़ाई कहां-कहां हुई है और उनका सियासी सफरनामा क्या रहा है। आइये जानें।
*जानें कौन हैं रेखा गुप्ता*
रेखा गुप्ता राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा से विधायक हैं।रेखा गुप्ता मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले में नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था।रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा गुप्ता का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब रेखा गुप्ता की उम्र दो साल थी।इसके बाद रेखा गुप्ता की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई।
*पढ़ाई-लिखाई के दौर में ही राजनीति से जुड़ीं*
रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान रेखा गुप्ता दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीता। 1995-96 में रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं।इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की।
*कैसा रहा अब तक का सियासी करियर*
पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक रेखा गुप्ता ने भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई।
*2007 में उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं*
2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक रेखा गुप्ता अध्यक्ष रहीं।
2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं।
2010: भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी।
2012: उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से फिर पार्षद बनीं।
*2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में नहीं मिली थी सफलता*
रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग विधानसभा से चुनाव में उतारा गया। 2015 में रेखा गुप्ता को आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने लगभग 11 हजार वोटों से हराया। 2020 में रेखा गुप्ता का हार का अंतर 3400 वोट के करीब था।
*2025 में दर्ज की बंपर जीत*
2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हरा दिया। उन्हें 68,200 वोट मिले थे।
*मनीष गुप्ता से हुई है शादी*
रेखा गुप्ता की 1998 में मनीष गुप्ता से शादी हुई थी। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक रेखा गुप्ता के पति एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। साथ ही उनका स्पेयर पार्ट्स का भी कारोबार है।
[20/02, 8:00 am] +91 87658 77512: *🏵️कब्रिस्तान के पास हिंदू छात्रा का रेप करने वाला था लुकमान, लेकिन पहुँच गया लड़की का परिवार: जानिए कैसे खुली ब्यावर के ‘मुस्लिम गैंग’ की परतें, सोहेल ने ब्लेड से काट दिया था पीड़िता का हाथ*
*राजस्थान के ब्यावर में हिन्दू बच्चियों को फंसा कर रेप करने वाले ‘मुस्लिम गैंग’ की सच्चाई एक हिन्दू परिवार ने बाहर निकाली। उन्होंने इस मामले को पुलिस के पास पहुँचाया। अब इस मामले में 5 लड़के गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्होंने कैमरे पर भी कबूल किया है कि उनका काम गलत था।*
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गैंग के लुकमान ने एक हिन्दू बच्ची को मिलने के लिए बुलाया था। उसने बच्ची को कब्रिस्तान के पास मिलने के लिए बुलाया था। यहाँ उसने हिन्दू बच्ची का रेप करने की कोशिश की , हिन्दू बच्ची ने लुकमान की कोशिश का विरोध किया तब वह मारपीट करने लगा।
बच्ची का पीछा इस दौरान उसके घरवाले कर रहे थे। वह वहाँ मौके पर पहुँच गए थे, इसी के चलते बच्ची की जान बच सकी। बच्ची के परिजन कुछ दिन से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। बच्ची ने इससे पहले घर से पैसे चुराए थे, शक होने पर वह छानबीन कर रहे थे। इसी कड़ी में उन्होंने पीछा किया था।
लुकमान ने बच्ची के परिजनों को धमकी दी थी और उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में हिन्दू बच्ची की एक और सहेली पीड़ित थी। इन सबने बाद में पूरी कहानी परिवार को बताई तो 4 और लड़कियों ने अपने साथ हुई प्रताड़ना के विषय में बताया। एक पीड़िता ने यह बताया कि सोहेल बुरका पहनने, कलमा पढ़ने के लिए भी कहता था। एक पीड़िता ने बताया कि मुस्लिम लड़के स्मार्टवाच जैसी चीजों का लालच देते थे और दूसरी लड़कियों से दोस्ती करने को कहते थे। पीड़िता ने बताया कि मुस्लिम लड़के रोजा रखने की बात कहते थे, मुस्लिम धर्म में आने की बात कहते थे। पीड़िता ने बताया कि स्कूल तक यह लड़के आ जाते थे। हाथ पर चीरे भी उन्होंने लगाए थे।
वहीं लुकमान और सोहेल मंसूरी का मीडिया से बातचीत का भी एक वीडियो सामने आया है। मोहम्मद लुकमान ने बताया कि वह 20-25 दिन से बच्चियों से बात कर रहा था। उसने बताया कि एक लड़की ने उसके ₹1200 दिए थे। लुकमान ने दावा किया कि उसने लड़की को पैसे वापस कर दिए थे।
लुकमान ने बताया कि एक और लड़के कलीम ने हिन्दू बच्ची का नम्बर लिया था। वहीं सोहेल मंसूरी ने बताया कि उसने सितम्बर से हिन्दू बच्ची से बात करता था और उन्हें कैफे लेकर जाता था। उसने बताया कि एक फोन भी उसने हिन्दू बच्ची को दिया था। यह फोन रेहान नाम का एक लड़का लाया था।
अब इस मामले में लुकमान और सोहेल सहित पाँच लड़के पुलिस की रिमांड में हैं। इन सभी ने एक ही स्कूल में एक क्लास में पढ़ने वाली हिन्दू बच्चियों को निशाना बनाया था। उनके सामने यह नम्बर वाली पर्ची फेंकते थे और फिर जबरदस्ती उन्हें कैफे-रेस्टोरेंट ले जाते थे। हिन्दू बच्चियों की यहाँ अश्लील फोटो और तस्वीर ली जाती थीं। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। उन्हें इस गैंग में शामिल मुस्लिम लड़के इसके बाद दूसरी लड़कियों से दोस्ती करवाने को कहते थे। इस मामले में रिहान मोहम्मद (20 वर्ष), सोहेल अंसारी (19 वर्ष), लुकमान (20 वर्ष), अरमान पठान (19 वर्ष), साहिल कुरैशी (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।
[20/02, 8:00 am] +91 87658 77512: *🏵️भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस, एक्सपोर्ट में 40% जंप का अनुमान, चीन की उड़ी नींद: रिपोर्ट*
*केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया मिशन से भारत में मोबाइल मैनुफैक्चरिंग का बाजार तेजी से फल फूल रहा है।*
* भारत मोबाइल फोन का एक बड़ा बाजार है और यह ग्लोबली एक्सपोर्ट में अहम भूमिका निभा रहा है।
* स्मार्टफोन निर्यात 40 फीसद से बढ़कर 1.8 लाख करोड़ रुपये हो सकता है।
* PLI स्कीम से 680% की होगी बढ़ोतरी
* यह वृद्धि PLI योजना के प्रभाव से संभव हो पाई है, जिसकी शुरुआत वित्त वर्ष 2020-21 में हुई थी।
* वित्त वर्ष 25 में मोबाइल प्रोडक्शन 5.1 लाख करोड़ रुपये हो सकता है।
* Apple भारत से सबसे ज्यादा मोबाइल फोन निर्यात कर सकता है।
*भारत मोबाइल फोन का एक बड़ा मार्केट है। देश में मोबाइल फोन की खूब डिमांड रहती है, क्योंकि भारत में आज के वक्त में सरकारी से लेकर प्राइवेट हर तरह के कामकाज मोबाइल और ऐप्स की मदद से हो रहे हैं।*
■ भारत न सिर्फ मोबाइल फोन का हाई डिमांड वाला देश है, बल्कि भारत बाकी दुनिया की स्मार्टफोन जरूरतों को पूरा करता है।
■ वित्त वर्ष 25 में मोबाइल प्रोडक्शन 5.1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा, जो इंडिया को एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस बनने में मदद करेगा।
■ यह भारत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कहने का मतलब है कि लोकल मैन्युफैक्चरिंग को जोरदार बढ़ावा मिलेगा। ऐसे में देश में नई नौकरियां पैदा होगी। साथ ही अर्थव्यस्था को फायदा मिलेगा। इसके अलावा देश में नई मैन्यफैक्चरिंग सेक्टर खुल सकते हैं।
■ भारत सरकार देश में चिपसेट के साथ एआई चैटबॉट बनाने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही स्मार्टफोन के पार्ट मैन्युफैक्चरिंग पर काम किया जा रहा है।
■ भारत में मोबाइल फोन एक्सपोर्ट्स में बड़े ग्रोथ ड्राइवर हैं, जिसमें US मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स के लिए एक अहम मार्केट है। Apple सबसे ज्यादा भारत से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट कर सकता है।
■ वित्त वर्ष के मुकाबले करीब 40 फीसद ज्यादा एक्सपोर्ट की उम्मीद की जा रही है। इन आंकड़ों की मानें, तो iPhone एक्सपोर्ट 1,29,000 करोड़ रुपये को पार कर सकता है। वित्त वर्ष 20-21 में PLI स्कीम शुरू होने के बाद से करीब 680 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है।
*वित्त वर्ष 25 में अब तक मोबाइल फोन एक्सपोर 1,50,000 करोड़ रुपये का रहा है। PLI स्कीम के लॉन्च के बाद से भारत में मोबाइल फोन प्रोडक्शन दोगुना हो गया है। वित्त वर्ष 24 में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट 2.2 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 4.22 लाख करोड़ रुपये हो गया है।*
[20/02, 8:19 am] +91 79913 32429: *जौनपुर जिले मे बड़ा हादसा*
जौनपुर: कुंभ जा रही डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 6 की मौत, 40 घायल
🔹 हादसा: दिल्ली से कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रही डबल डेकर बस चावल लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई।
🔹 मृत्यु: हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
🔹 घायल: लगभग 40 लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
🔹 स्थान: यह हादसा बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर में हुआ।
🔹 स्थिति: पुलिस और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
[20/02, 8:33 am] +91 75228 59004: *🅰️ब्रेकिंग न्यूज़ : यूपी बजट 2025 आज होगा पेश*
योगी सरकार 2.0 का चौथा बजट आज विधानसभा में पेश किया जाएगा।
महिलाओं के लिए कई योजनाओं में राहत संभव
विभिन्न सेक्टर्स में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं
इंफ्रास्ट्रक्चर पर ₹2 लाख करोड़ का संभावित खर्च
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना को मिलेगी नई मंजूरी
प्रदेश को मिल सकते हैं दो नए एक्सप्रेसवे
[20/02, 8:50 am] +91 70075 73969: *सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें…………*
➡लखनऊ- योगी सरकार आज पेश करेगी बजट, आज विधानसभा में 9वां बजट पेश करेगी, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना पेश करेंगे बजट, बजट के लोक लुभावन होने की संभावना, करीब 8 लाख करोड़ के बजट का अनुमान, बजट में दिखेगी विकास के योगी मॉडल की छाप, मध्यवर्ग, युवा, महिलाएं व किसान फोकस में होंगे, 2027 के चुनावों की छाप बजट में दिखना संभव, कृषि, उद्योग व बुनियादी विकास पर रहेगा जोर, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ तकनीकी पर जोर रहेगा, विकास कार्यों के लिए 2.25 करोड़ रुपये का आवंटन संभव
➡लखनऊ- पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, अंकित नाम के युवक की गोली लगने से मौत , पान की गुमटी के पास बदमाशों ने मारी गोली , पुलिस ने घायलावस्था में भेजा ट्रामा सेंटर, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुरानी रंजिश के चलते मारी गई गोली- परिजन, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, मृतक अंकित प्रॉपर्टी डीलिंग का करता था काम , काकोरी थाना क्षेत्र में दिया गया घटना को अंजाम
➡लखनऊ- पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, चेकिंग के दौरान कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, आरोपी लुकमान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, बदमाश का एक साथी मौके से हुआ फरार, सीतापुर निवासी आरोपी पर लूट के कई केस, PGI क्षेत्र के वृंदा वन कॉलोनी का मामला .
➡लखनऊ- विश्व सामाजिक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन आज,. भाजपा SC-ST और OBC मोर्चा की ओर से होगा गोष्ठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह के संयोजन में गोष्ठी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह,मंत्री असीम अरुण होंगे मौजूद, सामाजिक न्याय, समानता, दलितों के सशक्तिकरण पर चर्चा, अम्बेडकर पार्क स्थित भागीदारी भवन में होगी गोष्ठी
➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, सुबह 9.15 बजे सूचना विभाग की बैठक में जाएंगे, 9.30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे , यूपी बजट को कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी, 11 बजे विधानसभा सत्र में शामिल होंगे सीएम
➡लखनऊ- एलडीए में जनता अदालत का आयोजन आज होगा, प्राधिकरण दिवस पर जनता अदालत का आयोजन, समस्याओं की सुनवाई,निराकरण के लिए आयोजन, एलडीए प्राधिकरण भवन में आज होगा आयोजन, LDA के बड़े अधिकारी प्राधिकरण दिवस में रहेंगे मौजूद.
➡लखनऊ- लखनऊ में आज दिखेगा वैश्विक संस्कृति का लघु रूप, रुस, मंगोलिया और रवांडा के कलाकार देंगे प्रस्तुति, 11 देशों के 141 कलाकारों ने एक साथ किया अभ्यास, प्रयागराज में महाकुंभ के मंच पर 22-23 फरवरी को प्रस्तुति, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की अवधारणा पर देंगे भव्य प्रस्तुति , संस्कृति,पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी उपस्थित रहेंगे.
➡रायबरेली- नेता विपक्ष राहुल गांधी का रायबरेली दौरा आज, राहुल गांधी का 2 दिवसीय रायबरेली दौरा आज, 20, 21 फरवरी को रायबरेली में रहेंगे राहुल गांधी, राना बेनीमाधव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, महिला संवाद के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल, महिलाओं की समस्याएं सुनेंगे राहुल गांधी, वीरा पासी की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण, लालगंज भी जा सकते है सांसद राहुल गांधी, अमेठी सांसद भी रायबरेली में रहेंगे मौजूद, अमेठी सांसद केएल शर्मा ने दी जानकारी.
➡बदायूं – ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक बाइक सवार मौत, दो लोग गंभीर घायल, दोनों को जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती, मृतक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर चालक मौके से हुआ फरार, सूचना पर पहुंची अलापुर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, मृतक व घायल त्रिलोक पुर गांव के हैं निवासी, अलापुर थाना क्षेत्र के गाभियाई गांव की घटना
➡बहराइच – टेंट लगाते वक्त युवक को लगा करंट, करंट की चपेट में झुलसकर हुई मौत, मुंडन कार्यक्रम में टेंट लगा रहा था युवक, सुजौली के बाजपुर का निवासी था मृतक निखिल , थाना सुजौली इलाके के बाजपुर गांव का मामला
➡बहराइच – तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मचाई तबाही , घर में जा चुका तेज रफ्तार चार पहिया वाहन , एक महिला घायल, दो बाइक हुई क्षतिग्रस्त, हादसे में 50 महिला कृष्णावती घायल, भर्ती, थाना फखरपुर इलाके के लखनऊ हाइवे का मामला
➡मुरादाबाद- कोचिंग से लौट रही छात्रा से दबंगों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर घर में घुसकर छात्रा के कपड़े फाड़े, जानलेवा धमकी देते हुए आरोपी हुए फरार, पड़ोस के 4 लोगों पर छात्रा ने लगाए आरोप, पुलिस पर सुनवाई न करने पीड़िता का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से की पूरी मामले की शिकायत, SSP ने सीओ को दिए पूरी मामले की जांच के आदेश, कटघर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है मामला
➡मुरादाबाद- नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने पिया तेजाब, तेजाब पीने से हुई युवक की मौत का मामला, भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, सीओ हाइवे करेंगे पूरे मामले की जांच, परिजनों को अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा, मृतक अजय के परिजनों ने लगाया है आरोप , कहा नशा मुक्ति केंद्र में दी जाती थी भयंकर यातनाएं, पाकबड़ा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है घटना
➡कन्नौज- पुरानी रंजिश को लेकर दबंगो ने युवक को पीटा, आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाया, मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर, सदर कोतवाली क्षेत्र के हरीनगर राहर गांव का मामला
➡कन्नौज- प्रेमिका को बुलाकर प्रेमी ने दोस्त को सौंपा- किसी तरह भागी युवती को महिला ने भेजा घर, बॉर्डर विवाद में पीड़िता का नही दर्ज हो रहा केस, इंदरगढ़ व सौरिख थाना पुलिस के बीच सीमा विवाद, युवती ने पिता के साथ एसपी ऑफिस में लगाई गुहार
➡कन्नौज – नशे में घुत दबंगो ने पूर्व प्रधान को पीटा, गालियां देने से मना करने पर की मारपीट, बचाव में आई महिला के साथ भी मारपीट, मारपीट के दौरान दोनों हुए घायल, पीड़ित पूर्व प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर, पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रौरा गांव का मामला
➡दिल्ली- दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता, आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण, दिल्ली सरकार के सीएम और मंत्री आज शपथ लेंगे, पीएम मोदी आज शपथ ग्रहण में शामिल होंगे, LG वीके सक्सेना ने सरकार बनाने का न्योता दिया, शालीमार बाग से विधायक हैं रेखा गुप्ता, विधायक दल की नेता चुनी गईं रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा दिल्ली के डिप्टी सीएम होंगे, दिल्ली की चौथी महिला CM रेखा गुप्ता, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं रेखा गुप्ता, रेखा गुप्ता के नाम का औपराचिक ऐलान हुआ, दिल्ली में BJP की दूसरी महिला CM रेखा गुप्ता, विधायक दल की बैठक में नाम पर मुहर लगी
➡दिल्ली- आज दिल्ली मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, शालीमार गार्डेन से विधायक हैं रेखा गुप्ता, 6 और विधायक लेंगे मंत्री पथ की शपथ, नई दिल्ली विधायक प्रवेश साहिब लेंगे शपथ, जनकपुरी से विधायक आशीष सूद लेंगे शपथ, राजौरी गार्डेन विधायक सरदार मनजिंदर सिंहे लेंगे शपथ, बवाना विधायक रविंद्र सिंह लेंगे मंत्री पद की शपथ, करावल नगर विधायक कपिल मिश्रा लेंगे शपथ, विकासपुरी विधायक डॉ पंकज कुमार सिंह लेंगे शपथ
————————————————–
[20/02, 9:32 am] +91 87658 77512: *🏵️दिल्ली*
*कैबिनेट मंत्रियों के नाम हुए तय*
*6 कैबिनेट के मंत्री लेंगे शपथ*
*प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिरसा, रविंदर इंद्रराज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह लेंगे शपथ*
[20/02, 10:14 am] +91 98395 12294: ———————————
*Mrng. Bullet News (5221)*
*फाल्गुन बदी सप्तमी*
*गुरुवार, 20 फरवरी 2025*
———————–
*खास खबर👇*
A. *दिल्लीः CM के नाम की घोषणा को रेखा गुप्ता ने बताया चमत्कार जैसा; मंत्री बनेंगे प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह।*
B. *महाकुंभ में महिलाओं के नहाने का वीडियो बनाकर बेचने वालों पर एक्शन की तैयारी, UP पुलिस ने मेटा से मांगी मदद।*
———————–
*प. बंगाल👇*
C. *देर रात हावड़ा के घोषपाड़ा में खुद के ही सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, हुगली के चण्डीतल्ला थाना के IC घायल, साथ में थी महिला के साथ खरीददारी को लेकर विवाद की खबर।*
D. *दमदम स्टेशन पर शान्तिपुर लोकल में युवती से ‘छेड़छाड़’, कोलकाता पुलिस का होमगार्ड गिरफ्तार।*
E. *तलाक का मामलाः हाईकोर्ट पहुंचा शोभन चटर्जी का मामला, कोलकाता के पूर्व मेयर के पक्ष में खड़े हुए तृणमूल सांसद तथा पेशे से वकील कल्याण बनर्जी, पत्नी रत्ना चटर्जी हैं TMC की ही विधायक।*
F. *तृणमूल नेता कुणाल घोष का दावा-2026 के चुनाव में विपक्षी नेता बनने लायक सीटें भी नहीं जीतेगी भाजपा, नन्दीग्राम से हारेंगे शुभेन्दू।*
———————–
*देश-विदेश👇*
G. *महाकुंभ में 26 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR: पाकिस्तान के सड़क हादसे के VIDEO को बताया महाकुंभ का; ये प्रयागराज है…थीम सॉन्ग लगाकर किए पोस्ट।*
H. *दिल्लीः पूर्व सीएम केजरीवाल आवास ‘शीशमहल’ को बनाया जायेगा म्यूजियम, रेखा गुप्ता का शपथ से पहले ही बड़ा फैसला।*
I. *ये कलयुग है! मां को घर में कैद कर बेटा गया महाकुंभ, 4 दिनों बाद वृद्धा को पड़ोसियों ने बाहर निकाल अस्पताल में कराया गया भर्ती, घटना झारखंड के रामगढ़ की।*
J. *बांग्लादेश पर कसो शिकंजा; हिंदुओं पर हमले से अमेरिका में भी उबाल, कड़े कदम उठाने की अपील।*
K. *पटना जंक्शन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़:ट्रेन के 2 बोगी के बीच कपलिंग पर लटके युवा, फुटओवर ब्रिज पर खचाखच भरे लोग।*
L. *यूपी: जौनपुर में बड़ा हादसा… हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, आठ श्रद्धालुओं की मौत; 33 घायल।*
M. *’शायद वे किसी और की सरकार बनाना चाहते थे’, भारतीय चुनाव में फंडिंग को लेकर ट्रंप का बाइडन प्रशासन पर आरोप।*
———————–
*व्यापार-बाजार👇*
*सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 70 अंक गिरा।*
———————–
*(सच्ची-अच्छी ताजा खबरें)*
[20/02, 10:15 am] +91 87658 77512: ब्रेकिंग न्यूज
*🏵️त्रिवेणी के तट से आरंभ हुए श्रीकृष्णजन्मभूमि मुक्ति का आंदोलन की गूंज अब सात समंदर पार तक पहुंच गई है।*
यह पहला मौका होगा जब विदेशी धरती पर श्रीकृष्णजन्मभूमि मुक्ति आंदोलन का शंखनाद होगा।
[20/02, 10:15 am] +91 87658 77512: ब्रेकिंग न्यूज
*🏵️दिल्ली छोड़ेंगे केजरीवाल, आतिशी को जिम्मेदारी मिलेगी*
पंजाब-गुजरात में पार्टी मजबूत करेंगे, करप्शन से बिगड़ी इमेज सुधारने पर फोकस
[20/02, 10:15 am] +91 87658 77512: ब्रेकिंग न्यूज
*🏵️’पुरानी सरकार को एक-एक पैसे का देना होगा हिसाब…’ AAP के शासन को लेकर बोलीं रेखा गुप्ता*
[20/02, 10:15 am] +91 87658 77512: *🏵️दिल्ली: CM रेखा गुप्ता के साथ ये 6 मंत्री लेंगे आज शपथ*
1.प्रवेश साहिब सिंह
2. आशीष सूद
3. सरदार मंजिदर सिंह सिरसा
4. रवींद्र सिंह (इंद्रराज)
5. कपिल मिश्रा
6. पंकज कुमार सिंह
[20/02, 10:37 am] +91 87658 77512: ब्रेकिंग न्यूज
*🏵️दिल्ली में महिलाओं को 8 मार्च तक मिलेगी 2500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता: रेखा गुप्ता*
[20/02, 10:37 am] +91 87658 77512: ब्रेकिंग न्यूज
*🏵️New Delhi: ऋषि सुनक ने PM मोदी को बताया अपना “दोस्त”… दोनों के बीच हुई विस्तृत बातचीत!*
[20/02, 10:45 am] +91 98395 12294: NEWS UPDATES (5932)
1.’मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी’ राजतिलक से पहले बोलीं रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता होंगे स्पीकर
2.*तानाशाह है जेलेंस्की, बात मान लो नहीं तो देश भी नहीं बचेगा; ट्रंप की खुली धमकी*
*WEST BENGAL*
3.*बंगाल भाजपा अध्यक्ष को लेकर पार्टी पशोपेश में, अहमदाबाद की एक सर्वे एजेंसी से भी ली जा रही मदद*
4.*रत्ना के साथ विवाह-विच्छेद मामले में शोभनदेव की ओर से कल्याण बनर्जी ने की पैरवी, तृणमूल से बढ़ती निकटता के संकेत*
5.*हुगली, चण्डीतला थाना के IC जयन्त पाल हावड़ा के घोषपाड़ा में सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से घायल, एक महिला से चल रही पूछताछ*
6.*बोले कुणाल घोषः अगले चुनाव में शुभेन्दु हारेंगे, नेता प्रतिपक्ष का आसन भी नहीं ले पाएगी भाजपा*
*NATIONAL*
7.*केंद्र सरकार बैंक जमा पर बीमा कवर को मौजूदा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 8-12 लाख रुपये करने की तैयारी में, इसी महीने के अंत तक लागू हो सकता है बदलाव*
8.*दिल्लीः प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ*
9.*कांग्रेस अब BJP की जीत का भी जश्न मनाती है’, दिल्ली की हार पर केरल के CM पिनराई विजयन ने कसा तंज*
10.*महाकुम्भ में नहाती महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले कई अकाउंट पर यूपी पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन*
11.*”हम इन्हीं आंखों से भारत को विश्व गुरु बनते देखेंगे’, मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों पर जताया भरोसा*
12.*राजस्थानः म.प्र.की लड़की से शादी पर जोधपुर खाप पंचायत ने परिवार का हुक्का पानी बंद किया, पांचों पंच गिरफ्तार*
13.*शाजहांपुर के कैदियों को जेल में मिलेगा संगम के पवित्र जल से स्नान करने का मौका, जेल में बन रहा विशेष कुण्ड*
14.*जौनपुर में बड़ा रोड एक्सीडेंट, वाराणसी से दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, 40 घायल*
*INTERNATIONAL*
15.*अब इलाज के लिए अपने नागरिकों को चीन भेजेगा बांगलादेश, ढाका में मैत्री अस्पताल स्थापित करने की भी कवायद*
*CRICKET*
16.*चैंपियंस ट्रॉफी- आज भारत Vs बांग्लादेश (14.30 PM/IST से): इसी टीम को हराकर पिछली बार फाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया; बारिश होने की 55% आशंका*
—————————
More Stories
मिर्जापुर: 28जून 25 *मास्टर बोला कि धीरे से मारा लेकिन सीसीटीवी ने उगला राज*
उन्नाव28जून25*भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान,कहा-संविधान सेक्युलर शब्द हटाया जाए
पूर्णिया28जून25* 4,000 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार : आरक्षी अधीक्षक महोदिया