दिल्ली18फरवरी24*रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री*
नई दिल्ली: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों के अनुसार, आधिकारिक घोषणा के बाद इसकी पुष्टि होगी। रेखा गुप्ता 20 फरवरी 2025 को रामलीला मैदान में शपथ लेंगी।
रेखा गुप्ता ने 2025 में शालीमार बाग सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव जीता है। वह 2015 से चुनाव लड़ रही थीं और दो बार पार्षद भी रह चुकी हैं। इसके अलावा, वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) में अध्यक्ष व सचिव भी रह चुकी हैं।
उनके मुख्यमंत्री बनने से दिल्ली की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं।
रिपोर्ट-तरस तृप्त जैन *टी.टी.*
More Stories
कानपुर नगर 15 सितंबर 26*नवनिर्मित थाना बिल्हौर का पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया उद्घाटन एवं निरीक्षण*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *सीमांचल का सितारा डूबा : जनाब अब्दुल ज़लील मस्तान सुपुर्द-ए-खाक*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *जिलाधिकारी ने किया सहयोग शिविर का निरीक्षण