गोंडा 03 नवम्बर *भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मन्त्री का कस्बे में हुआ जोरदार स्वागत*
(बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश)
कर्नलगंज,गोण्डा । क्षेत्र कर्नलगंज में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मन्त्री शिवेंद्र विक्रम सिंह के कस्बे में पहुँचने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टॉप चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिवेंद्र विक्रम सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। ब्लाक कर्नलगंज के सभागार में आयोजित बैठक में प्रांतीय नेता शिवेंद्र सिंह ने आगामी 2022 में पुनः योगी सरकार बनाने के लिये अभी से कमर कस कर तैयार हो जाने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुये गांव- गांव जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताने व जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने तथा सदस्यता बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान विनीत सिंह, अध्ययन द्विवेदी,अमर पाठक, श्याम किशोर मिश्रा, श्रीराम सोनी,अनूप मिश्रा मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण,अर्चित पाण्डेय, कन्हैयालाल वर्मा,आशीष सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*