सुल्तानपुर अलीगंज16फरवरी25*अपराधियों के हौसले बुलंद नहीं रहा पुलिस प्रशासन का खौफ
*अपराधियों के हौसले बुलंद नहीं रहा पुलिस प्रशासन का खौफ युवक पर धारदार हथियार कुल्हाड़ी वा बांके से किया गया हमला हालत नाजुक ट्रामा सेंटर रेफर*
जी हां आपको बताते चलें थाना कुड़वार के अंतर्गत सरैया पूरे बिसेन (नेशनल हाईवे) पर *घायल मो. मुशाहिद पुत्र मो.मुस्लिम* जो की अलीगंज पुलिस चौकी के बगल रजाई गद्दे की दुकान चला कर भरण पोषण का काम करते हैं बीती रात दुकान बंद कर घर पहुंचने के समीप लूट वा डकैती की नीयत से बैठे अपराधियों ने धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया यही नहीं घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की वा घर का नगदी एवं जेवरात भी उठा ले गए जिसका सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है घायल युवक की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते तब तक युवक को मरणासन्न समझकर अपराधी भाग खड़े हुए जहां आनन फानन में युवक को आस पड़ोस के लोगों द्वारा सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया वहां चिकित्सो ने तुरंत लखनऊ रेफर कर दिया जहां पर युवक की हालत नाजुक बनी हुई है जिस जगह पर कांड हुआ है आए दिन होती रहती है लूट मारपीट चोरी की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी है ऐसी कई घटनाएं अपराधियों पर नहीं लगा सका पुलिस प्रशासन अंकुश । *डीएम व एसपी की सुल्तानपुर जिले की कमान संभालने के बाद सबसे बड़ी घटना है अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन अपराधियों को जेल भेजने में कामयाब होता है या फिर ऐसी कोई और बड़ी घटना का इंतजार करेगा।*
*थाना अध्यक्ष कुड़वार चंद्रभान वर्मा ने बताया की घटनास्थल पर गया था इलाज के लिए घायल युवक को भेजा गया है तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे विधिक की कार्यवाही की जाएगी।*

More Stories
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा
कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*