April 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मोतिहारी11फरवरी25*आवास योजना प्लस टू के सर्वे कार्य में तेजी लाएं सर्वेयर - उप विकास आयुक्त

मोतिहारी11फरवरी25*आवास योजना प्लस टू के सर्वे कार्य में तेजी लाएं सर्वेयर – उप विकास आयुक्त

मोतिहारी11फरवरी25*आवास योजना प्लस टू के सर्वे कार्य में तेजी लाएं सर्वेयर – उप विकास आयुक्त।

मो0 नौशाद आलम की खास रिपोर्ट न्यूज यूपीआजतक

पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी,आवास पर्यवेक्षक, आवास सहायक एवं पंचायत रोजगार सेवकों के साथ प्रधानमंत्री आवास प्लस टू योजना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किए जा रहे सर्वे के कार्य में तेजी लाने का निर्देश उप विकास आयुक्त के द्वारा दिया गया है। उप विकास आयुक्त के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जहां भी कार्य में प्रगति नहीं दिखेगी उन सर्वेयर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आवास योजना के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार पात्र सभी परिवारों का चयन किया जाना है एवं उससे संबंधित फोटो उपलब्ध कराए गए वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। आवास सर्वे का कार्य जिला में लगातार चल रहा है परंतु इस कार्य में और तेजी लाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि सभी सर्वेयर इस कार्य को प्राप्त गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए पूरी तत्परता से करें एवं किए गए सर्वे का फोटो प्रतिदिन अपलोड करें। उन्होंने कहा कि सभी सर्वेयर को यह प्रमाण पत्र देना होगा कि उनके क्षेत्र में कोई भी पात्र लाभुक नहीं छूटा है। अगर इसके बाद भी कहीं से कोई शिकायत मिलेगी तो उस सर्वेयर चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महादलित टोले में पूरा फोकस किया जाए और एक-एक व्यक्ति से बात कर यह देख लिया जाए कि किन्हीं को आवास की आवश्यकता तो नहीं है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च सर्वे की अंतिम तिथि निर्धारित है परंतु 31 मार्च का इंतजार किसी को नहीं करना है और यह कार्य इसके पहले ही पूरा कर लिया जाना है।
आज की बैठक में यह भी बताया गया कि वैसे सर्वेयर जिनके विरुद्ध शिकायत मिली है उनसे स्पष्टीकरण किया गया है और उनके विरुद्ध साक्ष प्राप्त हुए हैं। इस आधार पर तीन सर्वेयरों को चयन मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
आवास प्लस टू अंतर्गत अभी तक कुल 73405 सर्वेक्षण किए गए हैं। सबसे अधिक सर्वेक्षण हरसिद्धि में 5980 एवं सबसे कम सर्वेक्षण पिपरा कोठी में मात्र 675 ही पूरा किए गए हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जाति/ जनजाति टोले के सर्वेक्षण के मामलों में आदापुर,अरेराज, छौरादानो एवं केसरिया प्रखंड में सबसे कम सर्वे का कार्य किया गया है। यहां पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को लगातार अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि सेल्फ सर्वे का कार्य भी स्वयं लाभुकों के द्वारा किया जा रहा है एवं पोर्टल पर भी अपलोड किया जा रहा है इस तरह से जिला में अभी तक सेल्फ सर्वे के 10598 एवं असिस्टेट सर्वे 62807 पूर्ण किया गया है। इस प्रकार जिला में अभी तक कुल 73405 सर्वे का कार्य किया गया है।
बैठक में उप विकास आयुक्त के साथ निदेशक डीआरडीए एवं डीपीओ मनरेगा, पूर्वी चंपारण भी उपस्थित थे।

Taza Khabar