पूर्णिया बिहार 5फरवरी25* एक गांजा तस्कर को 380 ग्राम गांजा साथ गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के थानाध्यक्ष कसबा को गुप्त सूचना मिली कि मो० खुर्शीद आलम, पिता मो० ईस्माईल, सा० सधुवैली वार्ड नं0 03 थाना कसबा जिला पूर्णियाँ अपने घर से गांजा की खरीद-बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कर्रवाई हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ सधुवैली वार्ड नं0 03 स्थित मो० खुर्शीद के घर पहुँची तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति घर से निकलकर भागने का प्रयास किया जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मो० खुर्शीद आलम, पिता मो० ईस्माईल, सा० सधुवैली वार्ड नं० 03 थाना कसबा जिला पूर्णियाँ बताया। तत्पश्चात मो० खुर्शीद एवं उसके घर की विधिवत तलाशी ली गई तो उसके घर से कुल-380 ग्राम गांजा, पुड़िया बनाने वाला खाली प्लास्टिक, एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं उसके पास से एक मोबाईल एवं नकद 280/- रूपया बरामद किया गया। बरामद गांजा एवं सभी सामान को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारीः-
1. मो० खुर्शीद आलम, उम्र 42 वर्ष, पिता मो० ईस्माईल, सा० सधुवैली वार्ड नं0 03 थाना कसबा जिला पूर्णियाँ।
बरामदगी :-
1. गांजा-380 ग्राम
2. मोबाईल-01
3. इलेक्ट्रॉनिक तराजू-01
4. पुड़िया बनाने वाला खाली प्लास्टिक-220 पीस
5. नकद-280/-रूपया
छापामारी दलः-
1. पु०अ०नि०-सह-थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, कसबा थाना।
2. पु०अ०नि० प्रीति भारती, कसबा थाना।
3. परि०पु०अ०नि० निशा कुमारी, कसबा थाना।
4. सि0/511 छोटू कुमार, कसबा थाना।
5. सि0/1073 प्रफुल्ल कुमार, कसबा थाना।

More Stories
नई दिल्ली30जून26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
जयपुर29जून26*रेशु गुप्ता केस यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची ‘न्याय की गुहार
नई दिल्ली29जून26*गर्मी की मार से तेजी से पिघल रहा अमरनाथ शिवलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन में बढ़ी चिंता_*