भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर05फरवरी25*बिहार विधान परिषद सदस्य प्रोफ़ेसर डॉक्टर राजवर्धन आजाद पहुंचे भागलपुर, जिला अतिथि गृह में की बैठक।
भागलपुर बिहार विधान परिषद सदस्य प्रोफ़ेसर डॉक्टर राजवर्धन आजाद भागलपुर के सर्किट हाउस पहुंचे। जहां भागलपुर नगर निगम के कई वार्ड पार्षदो ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य रूप से स्वागत किया। वही बिहार विधान परिषद सदस्य प्रोफ़ेसर डॉक्टर राजवर्धन आजाद ने बैठक करते हुए शहर के समस्याओं से अवगत हुए। इस संबंध में उन्होंने कहा कि आज हम भागलपुर में अपने सभी लोगों से मिलने पहुंचे हैं। साथ ही साथ बैठक करते हुए शहर की समस्याओं से अवगत हुए जिसे मैं अपने शीर्ष नेताओं से मिलकर समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करूंगा। वही उन्होंने यह भी कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार के विकास के लिए कई काम किया गए हैं और जो अधूरे काम हैं उसे भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

More Stories
बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।