जम्मू-कश्मीर03फरवरी25* कुलगाम में आतंकियों ने की फायरिंग, पूर्व सैनिक की मौत; पत्नी और बेटी घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार की दोपहर हुए एक आतंकवादी हमले में एक पूर्व सैन्यकर्मी मंजूर अहमद वागे की मौत हो गई, जबकि इस हमले में उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने जिले के बेहिबाग इलाके में मंजूर अहमद वागे और उनकी पत्नी को उनके घर के पास जाकर गोली मार दी, जिसमें तीनों घायल हो गए। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि पूर्व सैनिक के पेट में गोली लगी थी। गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी के पैर में गोली लगी है। उन दोनों का इलाज अभी चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

More Stories
बाराबंकी28मई26*दिनदहाड़े लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने मात्र 4 दिनों में पर्दाफाश किया
गोरखपुर28 मई26*“मिशन-शक्ति फेज-5.0” फेज-2 के विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं /बालिकाओं को जागरूक किया गया-*
गोरखपुर28मई26*अपनी दुर्दशा पर रोता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण गोरखपुर, जो मुंशी प्रेमचंद की कर्मस्थली है