पूर्णिया बिहार 1 फरवरी25*बीते 04 दशक का आम बजट 2025 है सर्वश्रेष्ठ बजट : संतोष कुशवाहा
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार।मोदी 3.0 का पहला बजट पूरी तरह सन्तुलित, प्रासंगिक और मध्यमवर्गीय परिवार के हित मे है।12 लाख तक की आमदनी पर किसी प्रकार का आयकर नही लगने की घोषणा ऐतिहासिक है।बिहार के लिए तो इस बजट ने मानो विकास का पिटारा ही खोल दिया है।मखाना बोर्ड के गठन से सर्वाधिक लाभ सीमांचल और मिथिलांचल को मिलेगा।बीते चार दशक का यह सर्वश्रेष्ठ बजट है जिसके लिए माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी बधाई के पात्र हैं।उक्त प्रतिक्रिया आम बजट पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने व्यक्त की है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार में इंफ्रास्ट्रक्टर को बढ़ावा मिलेगा तो उससे उद्योग लगेंगे और उससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे जिससे पलायन पर रोक लग सकेगा।पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 50 पर्यटन स्थल को विकसित करने की योजना और फ़ूड पार्क की स्थापना की घोषणा सराहनीय कदम है।किसानों के लिए केसीसी का दायरा बढाकर 05 लाख किया जाना ,किसानों के हित मे है।जीवनरक्षक दवाइयों की कीमत में कमी से मरीजों को राहत मिलेगी।कुल मिलाकर यह बजट न केवल भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा बल्कि विश्वगुरु बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बजट को प्रगतिशील और बिहार के हित मे बताते हुए जेडीयू जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह और महानगर जिलाध्यक्ष अबिनाश कुमार सिंह ने हर्ष जताया है।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया