*रिपोर्ट*:- जितेंद्र सिंह इटावा
मोबाइल नंबर:- 9761182082
इटावा011नवम्बर*कानपुर जोन की 23वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 2021 का उद्घाटन
कानपुर जोन की 23वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 2021 का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में किया गया इस प्रतियोगिता में कानपुर जोन के समस्त 9 जनपदों (जनपद इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, झांसी, जालौन एवं ललितपुर) की पुलिस हॉकी टीमों ने प्रतिभाग किया समस्त जनपदों की हॉकी टीम द्वारा मंचासीन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को मार्च पास्ट कर मान प्रणाम किया गया एवं मुख्य अतिथि द्वारा समस्त हॉकी टीमों को खेल भावना के प्रति संवेदनशील रहकर हॉकी खेलने के लिए संबोधित किया गया इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा ग्राउंड में पहुंचकर टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राउंड में संकेतात्मक रूप से हॉकी खेल कर किया। कार्यक्रम का समापन 2 नवंबर किया जाएगा,
*बाइट* जयप्रकाश सिंह एसएसपी
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*