पंजाब27जनवरी25*भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर चढ़ बरसाए हथौड़े, सूबे में तनाव; दिल्ली में चुनाव से पहले बड़ी घटना*
पंजाब के अमृतसर में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर चढ़ हथौड़े से मारने की घटना सामने आई है। इसे लेकर सियासी हंगामा मचा हुआ है। अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर की ओर जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट पर टाउन हॉल में बीआर आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें व्यक्ति को लंबी स्टील की सीढ़ी का उपयोग करके हथौड़ा लेकर प्रतिमा पर चढ़ते देखा जा सकता है।

More Stories
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें