औरैया31अक्टूबर*सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर निकाला गया बैण्ड बाजे के साथ शानदार फ्लैग मार्च
आज जनपद औरैया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में, सीओ सदर सुरेंद्र नाथ यादव, आरआई, यातायात निरीक्षक केके मिश्रा, पीएसी बैण्ड, सीआईएसएफ व जिले के पुलिस जवानों के साथ शहर के सुभाष चौक से शुरू होकर पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जहाँ एक ओर, जिले के पुलिस अधीक्षक के साथ सभी पुलिस जवान, सीआईएसएफ, के साथ पीएसी बैण्ड बजाते हुए नगर में फ्लैग मार्च निकाल रहे थे वही दूसरी ओर पुलिस बल व सीआईएसएफ के साथ पीएसी का बैंड बाजे के साथ शहर में फ्लैग मार्च के निकलने से शहर के लोग बहुत प्रशन्न नजर आ रहे थे।

More Stories
शामली 31अगस्त 26*जिम के बाहर 25 सेकंड में 18 राउंड फायरिंग, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर
सहारनपुर 31अगस्त 26*अपराधियों का अंत हुआ, लेकिन न्याय अभी बाकी है”— अंकित की पत्नी का छलका दर्द……
उत्तर प्रदेश 31अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*