पूर्णिया बिहार 18 जनवरी 24 पुलिस की कार्रवाई। कसबा थाना द्वारा तीन शराब तस्कर को क्या गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के थानाध्यक्ष कसबा को गुप्त सूचना मिली कि मदरसा चौक के पास एक मोटरसाइकिल जिसका रजि० नं0 BR11AF-6277 पर सवार दो व्यक्ति विदेशी शराब की डिलीवरी देने वाला है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष के आदेशानुसार एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम मदरसा चौक पहुँची तो एक मोटरसाइकिल जिसका रजि० नं0 BR11AF-6277 पर सवार दो व्यक्ति तिनपनिया की ओर से आता हुआ दिखायी दिया जिसे वाहन जाँच हेतु रोका गया। व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः अमरेश कुमार मोदी, उम्र 38 वर्ष, पिता विषय लाल मोदी, सा० तिनपनिया वार्ड नं0 14, थाना कसबा, जिला पूर्णियाँ तथा अमित कुमार उम्र 31 वर्ष, पिता स्व० सुरेन्द्र प्रसाद साह, सा० तिनपनिया, थाना कसबा जिला पूर्णियाँ बताया। व्यक्तियों की विधिवत तलाशी ली गई तो उनके पास से तीन (03) लीटर विदेशी शराब, दो मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्त करते हुए दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पूछ-ताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा खुलासा किया गया कि सोनू पासवान, अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर शराब तस्करी का काम करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर सोनू पासवान, उम्र 22 वर्ष, पिता राजेन्द्र पासवान, सा० कसबा वार्ड नं0 18, थाना कसबा जिला पूर्णियाँ को विधिवत गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
बरामदगी :-
1. विदेशी शराब-03 लीटर
बिहार पुलिस
2. मोटरसाइकिल-01 जिसका रजि० नं० BR11AF-6277
3. मोबाइल-03
गिरफ्तारीः-
1. अमरेश कुमार मोदी, उम्र 38 वर्ष, पिता विषय लाल मोदी, सा० तिनपनिया वार्ड नं0 14, थाना कसबा, जिला पूर्णियाँ।
2. अमित कुमार उम्र 31 वर्ष, पिता स्व० सुरेन्द्र प्रसाद साह, सा० तिनपनिया, थाना कसबा जिला पूर्णियाँ।
3. सोनू पासवान, उम्र 22 वर्ष, पिता राजेन्द्र पासवान, सा० कसबा वार्ड नं0 18, थाना कसबा जिला पूर्णियाँ।
छापामारी दलः-
1. पु०अ०नि०-सह-थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, कसबा थाना।
संकल्प हमारा
यास 2. पु०अ०नि० विजय कुमार, कसबा थाना।
3. पु०अ०नि० रंजीत पासवान, कसबा थाना।
4. पु०अ०नि० रमाकांत यादव, कसबा थाना।
5. सि0/807 मनीष कुमार, कसबा थाना।
6. सि0/1073 प्रफुल कुमार, कसबा थाना।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*