पंचकुला 14 नवम्बर 26*📢पंचकूला स्कूल हिंसा मामले में मानवाधिकार आयोग का बड़ा एक्शन…*

*📲हरियाणा मानवाधिकार आयोग सख्त, प्रदेशभर के स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट…*
*प्रदेश के सभी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की होगी जांच, पांच अधिकारियों से तलब की रिपोर्ट…*
पंचकूला सेक्टर-20 स्थित स्कूल में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बर मारपीट की घटना के बाद हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है।
आयोग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेशभर के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा और सुरक्षा ऑडिट करवाने की सिफारिश की है।
आयोग का मानना है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
किसी भी स्कूल में बच्चों की निगरानी, सुरक्षा इंतजामों और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
आयोग ने इस मामले में पांच अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।
इसमें स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था, बच्चों की निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा से जुड़े अन्य पहलुओं पर जवाब मांगा गया है।
*सीसीटीवी और बच्चों की निगरानी व्यवस्था पर विशेष फोकस…*
प्रस्तावित सुरक्षा ऑडिट में स्कूल परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी नियमित मॉनिटरिंग, कक्षाओं और अन्य स्थानों पर बच्चों की निगरानी, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तथा आपातकालीन चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की समीक्षा महत्वपूर्ण होगी।
पंचकूला के स्कूल में हुई घटना ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर स्कूल परिसर में इतनी गंभीर घटना कैसे हुई और जिम्मेदार लोगों को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी?
*जवाबदेही तय करने की जरूरत…*
मानवाधिकार आयोग की इस सख्ती को प्रदेश के स्कूलों में बाल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारी आयोग के निर्देशों पर कितनी तेजी से कार्रवाई करते हैं और स्कूलों में सुरक्षा की खामियों को दूर करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।
More Stories
नई दिल्ली 14 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
सहारनपुर14 नवंबर 26*सहारनपुर देहात 04 से कांग्रेस के मजबूत दावेदार बने सोनू पठान
गोरखपुर 14 नवम्बर 26* घर व ऑफिस को दें आधुनिक लुक, ‘B. प्रकाश एल्युमिनियम वर्क्स’ दे रहा बेहतरीन इंटीरियर सेवाएं