मथुरा18 जनवरी 2025*प्रयागराज किसान महाकुंभ: संगठन की मजबूती और सरकार की वादाखिलाफी पर चर्चा*
संवाददाता चंद्रवीर सिंह की खास खबर न्यूज़ यूपी आजतक
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश): भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा आयोजित किसान महाकुंभ राष्ट्रीय चिंतन शिविर में आज देशभर के किसानों ने हिस्सा लिया। शिविर में संगठन की मजबूती और किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।
राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की रीढ़ ग्राम इकाई है। जब तक ग्राम स्तर पर इकाइयां मजबूत नहीं होंगी, संगठन को मजबूती नहीं मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम इकाइयों को सशक्त करें।
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा करने में सरकार विफल रही है। इससे किसान और मजदूर वर्ग में गहरी निराशा है। उन्होंने कहा, “किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 52 दिनों से आमरण अनशन पर हैं, लेकिन सरकार उनकी स्थिति को लेकर चिंतित नहीं दिखती। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो देशभर में किसान महापंचायत आयोजित कर इस लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा।”
*आगामी महापंचायत की तिथियां घोषित*
शिविर के दौरान चौधरी राकेश टिकैत की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने आगरा मंडल के चार जिलों में किसान मजदूर महापंचायत की तिथियां घोषित की।
*9 फरवरी: फिरोजाबाद*
*10 फरवरी: मैनपुरी*
*11 फरवरी: आगरा*
*12 फरवरी: हाथरस*
इन महापंचायतों को चौधरी राकेश टिकैत समेत प्रमुख किसान नेता संबोधित करेंगे।
पदाधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, मंडल अध्यक्ष आगरा रणवीर सिंह चाहर,मंडल उपाध्यक्ष ताँती राम जादौन, आगरा मंडल प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह परिहार आगरा मंडल कोषाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह जिला अध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया जिला अध्यक्ष मथुरा चौधरी धर्मवीर सिंह जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद प्रेम अतुल यादव जिला अध्यक्ष मैनपुरी मुकेश यादव,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आगरा सावित्री चाहर,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मथुरा मीरा सिंह,प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह नौहवार,तहसील प्रभारी फतेहाबाद अनिल दुबे, तहसील अध्यक्ष गोवर्धन राजकुमार तहसील अध्यक्ष महावन रामगोपाल तोमर,तहसील अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव, जिला सचिव आदित्य कठेरिया, तहसील अध्यक्ष एत्मादपुर धीरज सिंह पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा4जुलाई25* स्थगन आदेश के उल्लंघन बाबत विपक्षियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही मांग*
मथुरा4जुलाई25* बांके बिहारी सेवा समिति ने 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न कराया*
कौशाम्बी4जुलाई2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें