रायबरेली15जनवरी25*मऊ शर्की में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा
महराजगंज (रायबरेली) विकास खंड क्षेत्र के गांव मऊ शर्की मजरे मऊ गांव में गांव वासियों के जनसहयोग से आज बुधवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश यात्रा कथा मंडप से प्रारंभ होकर मऊ बाजार, मऊगर्वी, स्थित ऊंचेश्वर महादेव मंदिर के आलावा विभिन्न मंदिरों एवं देवालयों में पहुंची, जहां सभी ने मत्था टेका इसके पश्चात कलश यात्रा कथा मंडप में आकर विराम हुई कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ढ़ोल लंगाड़ो की धुन पर जमकर थिरके और खूब अबीर गुलाल उड़ा।
अयोध्या से आए कथा व्यास विपिन बिहारी दास जी महाराज द्वारा कलश यात्रा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिर पर कलश धारण करने से धरा सिद्ध होती है, और कलश में देवताओं का वास होता है।
इस मौके पर संजय सिंह वासुदेव यादव, राजेंद्र सिंह, रमेश सिंह बजरंगी राधेश्याम पांडेय, गुड्डू पाठक, संत दयाल आदि मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*