पंजाब13जनवरी25*पांच किलो चूरा पोस्त सहित ट्रक ड्राईवर काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 13 जनवरी (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी रणजीत सिंह, एसआई जसविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गुमजाल बेरियर पर नाकाबंदी कर रखी थी। राजस्थान की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। शक के आधार पर ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में से 5 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान कवलजीत सिंह उर्फ कब्बा पुत्र नत्था सिंह वासी नारायणगढ़ बैंक वाली गली थाना छेहाटा साहिब जिला अमृतसर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं.5,13.1.25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 7, आरोपी व पुलिस पार्टी।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*