पंजाब14जनवरी25* चोरी करने वाले चोरों से पुलिस रिमांड के दौरान 8 मोबाईल व 5 मोटरसाईकिल किए बरामद
अबोहर, 13 जनवरी (शर्मा/ सोनू): नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई कुलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने शहर में चोरी करने वाले दो युवकों करन पुत्र जोगिंद्र सिंह वासी धर्मनगरी व गोबिंद सिंह पुत्र अमर सिंह वासी फतियाबाद हरियाणा को चोरी के मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से चोरी के 8 मोबाईल व चार मोटरसाईकिल बरामद किए। रिमांड के बाद दोनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नगर थाना के एएसआई कुलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नई अनाज मंडी के निकट दोनों आरोपियों करन पुत्र जोगिंद्र सिंह वासी धर्मनगरी व गोबिंद सिंह पुत्र अमर सिंह वासी फतियाबाद हरियाणा को चोरी के एक मोटरसाईकिल सहित काबू किया था। दोनों के खिलाफ मुकदमा नं.3, 9.1.25 मामला दर्ज किया था। रिमांड के दौरान दोनों से 8 मोबाईल व चार मोटरसाईकिल और बरामद किए हें। मामले की जांच जारी है।
फोटो:6 पुलिस पार्टी, बरामद मोटरसाईकिल व आरोपी

More Stories
चंडीगढ़29जुलाई26*30 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक वाहनों पर पूर्ण कर छूट*
नई दिल्ली29जुलाई26*धड़ाम से गिरे सोने के दाम,एक ही झटके में चांदी 5200 रुपये सस्ती; एक्सपर्ट ने बताई वजह*
उत्तर प्रदेश29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*