रोहतास10जनवरी25*2008 में जिसके मर्डर में 4 लोगों को हुई जेल, 2025 में पुलिस ने उसे ज़िंदा पकड़ा
बिहार के रोहतास जिले के अकोढी गोला थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां 17 सितंबर 2008 को गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी. इस मामले में रोहतास पुलिस द्वारा चार लोगों को अभियुक्त बनाकर जेल भेजा गया था. लेकिन अब 2025 में वो मृत व्यक्ति ज़िंदा मिला है, उसे उत्तर प्रदेश प्रदेश की झांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यूपी पुलिस जब उसे रोहतास लेकर पहुंची तो स्थानीय लोग भी हैरान रह गए.
जानकारी के मुताबिक 17 सितंबर 2008 को हत्या मामले में जिले के अकोढीगोला थाना में F.I.R दर्ज कराई गई थी. गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगा था. जिसके बाद मामले में पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
पूरी ख़बर : https://intdy.in/55wtq0

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष पहल: उड़ान गश्ती की कार्रवाई जारी
जोधपुर 3 मार्च 26*बी.आर. बिरला ग्रुप का वार्षिक खेल उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*