पंजाब09जनवरी25*धूप निकलने से ठंड से मिली राहत
अबोहर, 09 जनवरी (शर्मा/ सोनू): पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे शहरवासियों को वीरवार को सर्दी से कुछ राहत मिली। रानी झांसी मार्किट अबोहर में बैठे कपड़ा बेचने वालों व दुकानदारों ने राहत की सांस ली। न्यूनतम 13 डिग्री व अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सुबह से निकली तेज धूप से लोगों के चेहरे खिले दिखे। बाजारों में खरीददारी करने वालों की भीड़ रही। वहीं शाम को धूप जाते ही सर्दी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिया। चार दिन पहले जिले में पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया था. हालांकि तब से इसमें बढ़ोत्तरी देखी गयी है। मौसम विभाग की माने तो तापमान शुक्रवार को भी इसी तरह रहेगा। इसके बाद ठंड ब़ढ़ने व हल्की बारिश की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
फोटो:1, रानी झांसी मार्किट में धूप सेंकते लोग।

More Stories
*भागलपुर बिहार 28/06/25*शरन्य मानवाधिकार के हस्तक्षेप पश्चात तो परिवारों में आपसी सुलह*
कानपूर नगर २९ जून २६ * मा. सदस्य, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग ने की समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई, दलित बस्तियों का किया औचक निरीक्षण
भागलपुर29जून26*नाथनगर थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को अवैध सामग्री के साथ किया गया गिरफ्तार।