कौशांबी01जनवरी25*जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आवासित पीड़िताओं को किया कम्बल वितरति*
*जिलाधिकारी ने वन स्टाप सेन्टर का किया औचक निरीक्षण*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित वन स्टाप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वन स्टाप सेन्टर में 04 पीड़ितायें आवासित पायी गयी। उन्होंने वन स्टाप सेन्टर में पीड़िताओं को प्रदान की जाने वाली आवश्यक सेवाओं तथा पीड़िताओं के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने पीड़िताओं के उपयोग के लिए उन्हें कम्बल वितरित किया।तत्पश्चात जिलाधिकारी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में 50 सैया क्रिटिकल केयर ब्लॉक के हो रहें निर्माण कार्य की प्रगति को देखा। निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समन्यातर्गत पूर्ण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को दिये।

More Stories
अयोध्या15 अप्रैल 26*कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाओं के बीच कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे थे।
लखनऊ 15 अप्रैल 26*निगोहां के नन्दौली गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ।
लखनऊ 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*