पंजाब27अक्टूबर*चोरी के 50 गाडर खरीदने वाला कबाडिया व बेचने वाला काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 27 अक्तूबर (शर्मा) : शहर में बढ रही चोरियों पर अंकुंश लगाने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा कई उपराले किए गए हैं, जिसमें पुलिस ने कुछ हद तक अंकुश लगाने में सफलता हासिल की है। नगर थाना के प्रभारी बलजीत सिंह, एएसआई सुरेन्द्र पाल ने चोरी के 50 गाडर बेच रहे तथा खरीदने वाले कबाडिए को काबू किया। पुलिस ने गाडर बेचने वाले गुरभेज सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी सिविल लाईन फाजिल्का व फाजिल्का रोड का कबाडिया सन्नी पुत्र राज कुमार निवसी धर्मनगरी को काबू किया है। दोनों के खिलाफ नगर थाना में मुकदमा नंबर 246, 26-10-2021 भादस की धारा 379- 411 के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों को अदालत में पेश किया न्यायाधीश ने पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी राहुल भारद्वाज ने बताया कि रिमांड के दौरान कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
फोटो 03, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*