औरैया 27 अक्टूबर *लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन 28 को होगा*
*पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मुद्दों को लेकर होगा धरना*
*औरैया।* कर्मचारी-शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच की ओर से आज 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर स्थित तिरंगा स्टेडियम में विशाल धरना प्रदर्शन होगा। कर्मचारी-शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक – कमर्चारियों की वर्षों से लंबित एवं पुरानी पेंशन सहित कैशलेस इलाज, वेतन एवं पदोन्नति में विसंगतियां, भत्तों की बहाली, बकाया भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन होगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के औरैया ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दुबे ने कहा कि कि इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए कर्मचारी शिक्षकों ने 05 अक्टूबर को भारी संख्या में मोटर साइकिल रैली निकाली थी, परंतु सरकार द्वारा संज्ञान न लेने व मांगे न मानने पर अब धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। वहीं संघठन के जिला संयोजक सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि अपने व्यक्तिगत एवं संगठनात्मक मनमुटावों को भुलाकर अधिक से अधिक संख्या में 28 अक्टूबर को 11 बजे से तिरंगा पार्क में पहुंच कर मागों के समर्थन में आंदोलन को मजबूती प्रदान करें। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के अजीतमल ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि धरने में कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच के सभी घटक दल शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। सरकार इसे मार नहीं सकती।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*