औरैया26अक्टूबर*पिछड़ों को मंत्री बनाना भाजपा की चाल-त्रिवेणी पाल*
*औरैया।* समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम इटहा , लहरापुर में पाल , बघेल व धनगर चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने भाजपा पर पिछड़ी जातियों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बनते ही समतामूलक समाज की स्थापना होगी। इसके लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि पिछड़ों को मंत्री बनाना भाजपा की एक सोची समझी चाल है।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के द्वारा पाल बघेल धनगर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन ग्राम इटहा, लहरापुर में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश सचिव त्रिवेणी प्रसाद पाल रहे। उन्होंने अपने उदबोधन में भाजपा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछड़ी जातियों को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। इनकी सरकार के चाल ढाल मदमस्त हाथी की तरह है, जो हर गरीब को रौंदने का कार्य करती है। सपा सरकार बनते ही समाज में समता मूलक समाज की स्थापना होगी। इस लिए हम सभी को विकास पुरुष अखिलेश यादव का हाथ थामना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केशराम पाल ने व संचालन आछेलाल पाल ने किया आयोजक लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शिव सिंह पाल रहे, कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, पल्लवी पाल,राम सनेही पाल, हिमांशु पाल, सुधीर पाल, डॉ० जगपाल, रवि पाल, रामसिंह पाल, जितेंद्र दोहरे, रश्मि यादव, पल्लू यादव, सुशील वर्मा , राजेन्द्र यादव, धीरेंद्र दोहरे, पुत्तन प्रधान व मीडिया प्रभारी अमित यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*