पंजाब27दिसम्बर24*शहर में लूटपाट करने वाले दो व्यक्ति काबू, पुलिस रिमांड पर
आरोपियों से पुलिस ने 8 मोबाईल बरामद किये
अबोहर, 27 दिसम्बर (शर्मा/ सोनू): नगर थाना के प्रभारी मंनिंद्र सिंह, एएसआई कुलविंद्र सिंह, नई अनाज मंडी निकट दो युवकों को चोरी के मोबाईल छीनने के आरोप में काबू किया है। आरोपियों की पहचान अजय सिंह पुत्र गुलाब सिंह वासी सीडफार्म पक्का, रोहित कुमार पुत्र अनिल कुमार वासी सरकूलर रोड अबोहर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से एक मोटरसाईकिल व 8 मोबाईल बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 272, 26.12.24, 304 (2), 317(2)बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच बारीकी से की जा रही है। ओर मोबाईल बरामद होने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने मोबाईल दुकान संचालकों को चेतावनी दी है कि यदि कोई चोरी का मोबाईल खरीदता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी। यदि आपके पास कोई मोबाईल बेचने आता है तो उसका आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र अवश्य लें।
फोटो:2 पुलिस पार्टी व बरामद मोबाईल तथा आरोपी।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*