पंजाब25दिसम्बर24*मार्कफैड के गोदाम में चोरी करने वाला आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
सुखजिंद्र सिंह प्रधान बीकेयू राजेवाल के बयानों पर हुआ था मामला दर्ज
अबोहर, 25 दिसम्बर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मार्कफैड के गोदाम में चोरी करने वाले आरोपी शेर सिंह पुत्र हरबंस सिंह अबोहर को गेंहू व ट्राली सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश डयूटीमैजिस्ट्रेट चेतन शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। नगर थाना पुलिस ने किसान नेता सुखजिंद्र सिंह प्रधान बीकेयू राजेवाल पुत्र सुरिंद्र सिंह वासी नानक नगरी गली नं.5 के बयानों पर मार्कफैड गोदाम में चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 267, 24.12.24, धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के तहत अवि मनवंदा, छिंदरपाल, शेर सिंह, व 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी मनविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जो भी इस मामले में शामिल है उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो:2, पकड़ी गई गेंहू से भरी ट्राली व थाना।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या3मई26**भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति एवं जिला प्रशिक्षण योजना बैठक संपन्न*
श्रीगंगानगर3मई26*विधायक द्वारा अधिवक्ताओं को अपराधी बताना निन्दनीय कृत्य है : एड. राजेश भारत, IDP*
नैनीताल3मई26*हाथी के हमले के बाद वन विभाग ने किया अलर्ट जारी,जंगल में बढ़ाई गश्त।