पंजाब २४ दिसम्नबर २०२४*नगर थाना पुलिस ने दो चोरों को मोटरसाईकिल सहित काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 24 दिसम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, सबइंस्पैक्टर राजविंद्र सिंह, एएसआइ सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने फाजिल्का चुंगी के निकट दो युवकों को चोरी के मोटरसाईकिल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान हरजिंद्र सिंह पुत्र जगसीर सिंह वासी खुईयांसरवर अबोहर, दविंद्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी लक्खे के उताड़ के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 266, 23.12.24 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
रोहतास30अप्रैल26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को किया गया समापक भुगतान*
हाजीपुर30अप्रैल26*पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार की कुछ गाड़ियों के परिचालन में अस्थायी बदलाव*
हल्द्वानी30अप्रैल26*हल्द्वानी में सीएम धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित*