पंजाब २४ दिसम्ड़बर २०२४*सड़क पर बने खड्डों से आमजन परेशान, नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान
अबोहर, 24 दिसम्बर (शर्मा/सोनू): शहर के मुख्य मार्गों पर बने हुए खड्डों के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नगर निगम ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर बने खड्डों के कारण आए दिन हादसे होते हैं। लोगों का कहना है कि यदि शहर में अच्छी खासी बारिश हो जाये तो यह खड्डे और भी खतरनाक हो जायेंगे। लोगों का कहना है कि बार बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी इन खड्डों की अनदेखी कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व नगर निगम के कर्मचारियों ने कुछ खड्डों को मिट्टी से भर कर लोगों के साथ भद्दा मजाक किया था। अब यह मिट्टी इन खड्डों से लगभग निकल चुकी है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि मिट्टी से खड्डों को भरने की बजाये शहर के मुख्य मार्गों पर बने खड्डों को लुक व बजरी से पेचवर्क करवाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो:1, सड़क पर बने खड्डे।

More Stories
मथुरा 24 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना कोसीकलां जनपद मथुरा।*
मथुरा 24 जुलाई 26 होमगार्ड भर्ती की DV&PST की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण*
मथुरा 24 जुलाई 26 थाना हाईवे से कुछ जगह से कलेक्ट किया हुआ सोना बस से हुआ गायब*