पंजाब23दिसम्बर24*चुनाव जीतने के पश्चात सतीश सिवान ने किया धन्यवादी दौरा
अबोहर 23 दिसंबर (शर्मा, सोनू): वार्ड नं 22 में पार्षद ठाकर दास सिवान के निधन के पश्चात विगत दिवस हुए उपचुनाव में उनके सुपुत्र भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार सिवान ने भारी मतों से जीत हासिल की। जिसके पश्चात गत दिवस उन्होने वार्ड नं 22 में धन्यावादी किया उनके साथ नगर निगम के उपप्रधान बाबू राम आर्य व अन्य वर्कर मौजूद थे। उन्होने अबोहर के िवधायक संदीप जाखड का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपने वार्ड के विकास व लोगों के कार्यों को हल करने के लिये कोई कसर बाकी नहीं छोडेंगे व अपने पिता के बताये नक्शे कदम पर चलकर लोगों की सेवा करेंगे। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी मोनू आर्य को 508, आम आदमी पार्टी के मदन लाल खरेरा को 457, व अकाली दल के उम्मीदवार अनिल डबे को 157 मत प्राप्त हुए थे। नगर निगम के पूर्व प्रधान बाबू राम आर्य ने बताया कि आम आदमी पार्टी इस वार्ड में तीसरे स्थान पर रही है क्योंकि आम पार्टी द्वारा अबेाहर में अढाई वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं करवाया गया उन्होने बताया कि अगले चुनाव में भी नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा होगा।
फोटो नं 3 धन्यवादी दौरा करते सतीश कुमार सिवान
More Stories
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत
वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…