औरैया25अक्टूबर*गैस सिलेंडर में आग लगने से युवक बुरी तरह से झुलसा*
*औरैया।* स्थानीय एसपी आवास कांशीराम सैनिक कॉलोनी निवासी एक युवक रविवार की रात अपने घर पर गैस सिलेंडर से पानी गर्म कर रहा था , उसी समय गैस सिलेंडर में आग लग जाने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े , और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
एसपी आवास कांशीराम सैनिक कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार 38 वर्ष पुत्र अयोध्या प्रसाद रविवार की रात करीब साढे 9 बजे अपने घर पर ही गैस सिलेंडर पर पानी गर्म कर रहा था। उसी समय उसने जैसे ही रेगुलेटर खुलकर गैस जलाई। उसी समय गैस सिलेंडर लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। जिससे वह आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसकी मां एवं अन्य परिजन दौड़ पड़े , और किसी तरह से आग बुझाई। इसके बाद युवक को निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आये, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया , लेकिन परिजन किन्ही कारणों से उसे सैफई नहीं ले गए। रविवार को उपरोक्त युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा था।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*