कानपुर नगर24अक्टूबर*दरिंदे पति ने पत्नी को जमकर पीटा,पत्नी ने वीडियो जारी कर सुनाई आप बीती।*
कानपुर-नवाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली डॉक्टर पारुल सिंह ने आज सुबह एक दो मिनट का वीडियो जारी कर अपने पति डॉ सिद्धार्थ सिंह पर आरोप लगाया कि डॉ सिद्धार्थ और उनके परिवार वालो ने मिलकर उन्हें बहोत पीटा और घर से बाहर निकाल दिया पारुल के मुताबिक मायके से आया फोन न उठने पर परिजनों को अंदेशा हुआ कि पारुल के साथ कही कोई अप्रिय घटना घटित न हो जिस वजह से 112 डायल कर खतरे का अंदेशा जताते हुए पुलिस को उसके ससुराल भेजा जहाँ पारुल के साथ हाथापाई कर उसके ससुराल जन मोबाइल हथियाने की कोशिश कर रहे थे। पारुल के पिता ने बताया कि पारुल और सिद्धार्थ दोनो ही कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर है दोनों की शादी हुए 17 साल बीत चुके है दोनो के एक 15 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है लेकिन डॉ सिद्धार्थ अक्सर पारुल को बेवजह पीटते है और आज सुबह भी उन्होंने पारुल के साथ मारपीट की।

More Stories
लखनऊ 1 सितंबर 26*❇️यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन तेज, 328 सीटों पर सपा और 75 पर कांग्रेस का प्रस्ताव चर्चा में*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26* बेटियों की सुरक्षा में चट्टान बनी पूर्णिया पुलिस, सड़कों पर उतरी QRT और ‘पुलिस दीदी’ की टीम,
बिजनौर 1 सितंबर 26**घर में शादी और जेब खाली*