औरैया24अक्टूबर*करवाचौथ का व्रत रख सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु*
*सजना है मुझे सजना के लिए*
*औरैया* करवाचौथ महिलाओं के लिए बहुत ही प्रभावी एवं हितकर है। त्यौहार के मद्देनजर महिलाओं ने रविवार को अपने-अपने पति की दीर्घायु की कामना के साथ व्रत रखा, तथा नए परिधानों व आभूषणों में सज धजकर चांद निकलने की प्रतीक्षा की। इससे पूर्व महिलाओं ने अपने पति की आरती उतारकर चरण स्पर्श किए। इसके अलावा इस अवसर पर बच्चों ने बहुतायत में आतिशबाजी चलाई। सुहागिन महिलाओं ने अपने सजना के लिए सोलह श्रंगार कर उत्साह प्रदर्शित किया।
रविवार को करवाचौथ की पावन अवसर पर रविवार को सुहागिन महिलाएं सजने सवरने के लिए ब्यूटी पार्लर पर गई। इसके अलावा सुहागिनों ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाई। साथ ही सोलह श्रंगार कर नए परिधान पहने , और सोने चांदी के आभूषण धारण किए। इसके साथ ही प्रथम बार व्रत रखने वाली युवतियों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया। सुहागिनों ने व्रत रहते हुए देर शाम तक चंद्रमा निकलने का इंतजार करती रही। चंद्रमा के दर्शन होते हैं महिलाओं ने पूजा अर्चना के साथ चंद्रमा को अर्घ्य दिया, तथा पति की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद व्रत का पारायण करते हुए स्वल्पाहार किया। चंद्रमा दर्शन के पूर्व से ही बच्चों ने जमकर आतिशबाजी चलाई। रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान अच्छादित हो गया। बच्चों ने आतिशबाजी चलाने के साथ ही खुशी का इजहार किया।

More Stories
लखनऊ के युवाओं का UPPCS-2024 में जलवा, समाज कल्याण मंत्रालय की कोचिंग से मिली सफलता
मेरठ 8 अप्रैल 26*मेरठ से 3 बार सांसद रह चुकीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 93 वर्ष की आयु में निधन
कुशीनगर 8 अप्रैल 26*आदर्श नगर पंचायत सुकरौली में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह