पंजाब16दिसम्बर24*हैरोइन आरोपी पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 16 दिसम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, चौकी सीडफार्म के प्रभारी भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दो मोटरसाईकिल सवारों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 435 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अमर सिंह पुत्र बलवंत सिंह व राज सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी ढाणी कड़ाका सिंह अबोहर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं.61, 14.12.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर डयूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जहां से दोनों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान दोनों से बारीकी से पूछताछ की जायेगी ओर पताया लगाया जायेगा कि नशा किन से लेकर आते हैं और किन्हें सप्लाई करते हैं। जल्द ही उन आरोपियों को भी मामले में शामिल किया जायेगा।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
नई दिल्ली25जुलाई26*हारे प्रधान झुकी सरकार, शिक्षा मंत्री को बचाने के सारे दांव हुए नाकाम
भागलपुर25जुलाई26*NEET पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद, भागलपुर में छात्रों का प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम |
रामपुर25जुलाई26*बच्चों को शिक्षा से वंचित करनें के मंसूबे बुन रही सरकार :अरविंद यादव*