पंजाब24अक्टूबर*न्यू आजाद साऊंड सर्विस के मालिक सुरेश कुमार पर युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया
अबोहर, 24 अक्तूबर (शर्मा): अस्पताल में दाखिल सुरेश कुमार पुत्र हंसराज नई आबादी गली नं. 11 बड़ी पौड़ी ने बताया कि उसकी दुकान निरंकारी भवन रोड बस स्टैंड के निकट न्यू आजाद साऊंड सर्विस के नाम से है। उसकी दुकान पर आकाश सेतिया उर्फ चिंटू, सोनू चुघ, धीरज, रोहित, करन सोनी व अन्य लोग पहले उसे धमकी देकर गए व थोड़ी देर बाद उक्त युवकों ने उसकी दुकान पर हमला बोल दिया। इससे सुरेश कुमार को काफी चोटें आई हैं। उनकी धर्मपत्नी भी मौके पर मौजूद थी। सुरेश कुमार ने बताया कि उनके बेटे अश्वनी कुमार को पांच वर्ष पहले चिंटू व आकाश सेतिया डैक ठीक करवाने के लिए देकर गया था। उन्होंने पुरानी रंजिश व एक साजिश के तहत सुरेश कुमार व उनकी दुकान पर हमला बोल दिया। दुकान में काफी नुक्सान हुआ है। सुरेश कुमार ने बताया कि उसके जेब से 700 के करीब नगदी व एक मोबाईल भी उसकी दुकान से उठाया गया है। इस मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई है। नगर थाना 1 के प्रभारी बलजीत सिंह के नेतत्व में एएसआई शरणजीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। सुरेश कुमार व उनकी धर्मपत्नी ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाये।
फोटो:1, बयान लेती पुलिस पार्टी, फाईल फोटो आकाश व सोनू चुघ व दुकान
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 18 फ़रवरी 26**नौबस्ता 100 बेड अस्पताल पर सियासी घमासान
कानपुर नगर18फ़रवरी26* 17वर्षीय इंटर की छात्रा एक माह से लापता, पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते अब तक नहीं मिला कोई सुराग*
कानपुर देहात18फरवरी26*आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है