रायबरेली15दिसम्बर24*बबुरिहा गांव स्थित बाबा हरिदास जी की पावन तपोस्थली पर विशाल भंडारा आयोजित
महराजगंज (रायबरेली) क्षेत्र के बबुरिहा गांव स्थित बाबा हरिदास जी की पावन तपोस्थली पर बाबा औसानदास जी महाराज का 60 वां विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में साधु संतों के आलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
बता दें कि बबुरिहा गांव स्थित श्री हरि दास की पावन तपोस्थली स्थित आश्रम पर प्रत्येक वर्ष बाबा लक्ष्मण दास जी महाराज द्वारा अपने अनुयायियों के सहयोग से बाबा औसानदास जी महाराज का भंडारा आयोजित किया जाता है, उसी क्रम में रविवार को औसान दास जी महाराज का साठवां विशाल भंडारा आयोजित हुआ जिसमें दूर दराज से साधु संतों ने पहुंचकर रामनाम सुमिरन भजन कर प्रसाद ग्रहण किया वहीं करीब एक हजार की संख्या में श्रद्धालुओं ने भी पहुंचकर पूड़ी सब्जी का प्रसाद चखा वहीं देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ नीलू द्वारा भंडारे में आए हुए साधु संतों को कंबल वितरित किए गए।
इस मौके पर विपेद्र सिंह, नागेंद्र सिंह परिहार,अजीत सिंह, हिमांशु सिंह,राजू सिंह,अमित सिंह भदोरिया,रामसेवक अग्रवाल,संजय सिंह, रुद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

More Stories
सुलतानपुर*27मई26*एसपी द्वारा जनसुनवाई जारी; वर्चुअल माध्यम से क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी भी जुड़कर कर रहे सुनवाई।*
नई दिल्ली27 मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली27मई26*यूपीआजतक पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*