*औरैया 24 अक्टूबर। *राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कराया गया कलस्टर प्रदर्शन का आयोजन*
*औरैया।* विकासखंड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानपुर में गत दिवस राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (न्यूट्रीसीरियल घटक) के तहत योजना अंतर्गमन बाजरा क्लस्टर प्रदर्शन में फील्ड-डे का न्यूट्री सीरियल घटक आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग से आए हुए जनपदीय सलाहकार एनएफएसएम तकनीकी सहायक, प्रा०सहायक एवं बीज भंडार प्रभार तथा कृषक राजेश कुमार, रजा शंकर पूर्व प्रधान , मेहताब सिंह दीवान सिंह एवं अन्य कृषक मौजूद रहे।
विकासखंड औरैया थाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानपुर में शनिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (न्यूट्रीसीरियल घटक योजना) अंतर्गत फील्ड- डे (कृषक गोष्ठी) संकर बाजरा क्लस्टर प्रदर्शन के दौरान आये हुए जनपदीय सलाहकार एनएफएसएम , तकनीकी सहायक, प्राथमिक सहायक उदयवीर सिंह एवं बीज भंडार प्रभारी गजेंद्र सिंह ने ग्रामीण किसानों को संकर बाजरा के विषय में प्रदर्शन करते हुए विस्तृत जानकारियां देते हुए बताया कि किसान अपने बाजरा को सरकारी केंद्रों से ही क्रय- विक्रय करें। इसके साथ ही अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें , जिससे किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। सरकारी केंद्रों पर क्रय-विक्रय करने से जहां किसानों को लाभ प्राप्त होगा , वही सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा। सब्सिडी प्राप्त करने एवं बिक्री करने के लिए पंजीयन कराना अति आवश्यक है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मणिकांत के अलावा किसान राजेश कुमार, रजा शंकर पूर्व प्रधान , महिताब सिंह व दीवान सिंह के अलावा तमाम ग्रामीण किसान मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*