बाराबंकी13दिसम्बर24*सड़कों व रेलवेब्रिज निर्माण के लिए नितिन गडकरी से मिले तनुज पुनिया
बाराबंकी। एक बड़ी राजनीतिक विरासत के धनी और वर्तमान में लोकसभा सांसद तनुज पुनिया लगातार संसद में जनपद सहित प्रदेश के तमाम मुद्दों की आवाज बनने का काम कर रहे हैं। गुरुवार को आज नई दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर अपने संसदीय क्षेत्र बाराबंकी की महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण व निर्माण सहित लखनऊ से बाराबंकी और देवा से फतेहपुर से जोड़ने वाले हाइवे के रुके हुए निर्माण कार्य को दोबारा से शुरू कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके अतरिक्त उन्होंने महादेवा और हैदरगढ़ रेलवे ब्रिज के निर्माण की मांग की है। इससे न केवल लोगों की सुविधा में वृद्धि होगी, लोगों का अवागमन भी बेहतर होगा। जिससे विकास को भी गति मिलेगी। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद तनुज पुनिया को सकारात्मक आश्वासन दिया है।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया